Bhopal : भोपाल को छोड़कर मध्यप्रदेश के सभी कोविड केयर सेंटर बंद, आदेश जारी

bhopal

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government)  ने भोपाल (Bhopal) को छोड़कर सभी कोविड केयर सेंटरों (Covid Care Centers) को बंद करने का फैसला लिया है। इस संबंध में मप्र स्वास्थ्य संचालनालय के अपर संचालक आइडीएसपी(Additional Director of MP Health Directorate, IDSP) ने आदेश जारी किया है। हालांकि आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर जरूरत पड़ी तो इन सेंटरों को राज्य शासन से अनुमति लेकर दोबारा को चालू किया जा सकता है।

यह भी पढ़े… Bhopal- साल के आखरी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की यह बड़ी घोषणा

दरअसल, मप्र स्वास्थ्य संचालनालय के अपर संचालक आइडीएसपी ने आदेश जारी कर कोविड केयर सेंटरों को बंद करने का फैसला लिया है। यह फैसला लंबे समय से ज्यादातर बेड खाली रहने के चलते लिया गया है।अब प्रशासन का ज्यादा जोर होम आइसोलेशन पर ही रहेगा। हालांकि भोपाल में किसी भी कोविड केयर सेंटर को प्रोटोकॉल के तहत संचालित रखने के निर्देश भी दिए हैं।आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर जरूरत पड़ी तो इन सेंटरों को राज्य शासन से अनुमति लेकर दोबारा को चालू किया जा सकता है।

बता दे कि पिछले चौबीस घंटे में मध्यप्रदेश में 731 नए मामले सामने आए और 9 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।मृतकों का आंकड़ा 3627 हो गया है, वही 9 हजार 89 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक 2,43,302 व्यक्ति संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 2,30,586 स्वस्थ हो चुके हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews