Hindi News

कांग्रेस में घमासान, कैलाश विजयवर्गीय का तंज- जनता हँसेगी नहीं तो क्या करेगी ?

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
कांग्रेस में घमासान, कैलाश विजयवर्गीय का तंज- जनता हँसेगी नहीं तो क्या करेगी ?

कैलाश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक के बाद एक राज्यों को गंवाने वाली कांग्रेस के अंदरखानों में इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आए दिन अंतर्कलह की खबरें सामने आ रही है। एक तरफ पंजाब (Punjab) में कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt Amarinder Singh) और नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के बीच सियासी जंग थमने का नाम नही ले रही है वही दूसरी तरफ राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को ना डरने की सलाह दे रहे है। पंजाब से लेकर दिल्ली तक मची उथलपुथल को लेकर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसा है।

यह भी पढ़े.. Kisan Sarathi: किसानों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा- बढ़ेगी आय, मिलेंगे कई लाभ

कैलाश विजयवर्गीय (BJP General Secretary Kailash Vijayvargiya) ने ट्वीट कर कांग्रेस और राहुल गांधी को घेरा है। कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट लिखा है कि बिखराव के डर से जो कांग्रेस अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष तय नहीं कर पा रही।टूट के डर से पंजाब काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नहीं बदल पा रहे। हार के डर से जो राहुल गांधी वायनाड भाग गये वह काँग्रेस कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं डरो मत ‘डरना मना है’ जनता हँसेगी नहीं तो औऱ क्या करेगी???

यह भी पढ़े.. Road Accident: नायब तहसीलदार समेत 3 की दर्दनाक मौत, वाहनों में बुरी तरह फंसे शव

बता दे कि यह पहला मौका नहीं है जब कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस या राहुल गांधी को निशाने पर लिया हो। इसके पहले भी राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर कैलाश राहुल पर हमला बोल चुके है।हालांकि अभी तक कांग्रेस की तरफ से पलटवार नहीं किया गया है।

 

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews