Lokayukta Action : भोपाल में रिश्वत लेते BDA का बाबू रंगे हाथ पकड़ा, मकान की लीज के नवीनीकरण के लिए ली थी घूस

आरोपी ने मकान की लीज के नवीनीकरण के लिए 3.35 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। इससे तंग आकर किसान ने लोकायुक्त में शिकायत की थी।
Lokayukta

Lokayukta Action : सरकार के सख्त एक्शन के बाद भी सरकारी अधिकारियों – कर्मचारियों का रिश्वत लेना बंद नहीं हो रहा है, आज एक बार फिर लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोर शासकीय सेवक को रंगे हाथ पकड़ा है, रिश्वत लेने वाला एक BDA का बाबू है जो मकान की लीज के नवीनीकरण के लिए रिश्वत मांगी गई थी।

भोपाल लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी पिपलानी के रहने वाले हैं। उन्होंने एसपी लोकायुक्त मनु व्यास के कार्यालय में BDA के सहायक ग्रेड 1 बाबू द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। फरियादी किसान अपने मकान की लीज के नवीनीकरण के लिए पिछले 6 माह से बाबू तारकचंद दास के चक्कर काट-काट कर परेशान हो गया था। आरोपी बिना रिश्वत लिए काम करने को राजी नहीं था। आरोपी ने मकान की लीज के नवीनीकरण के लिए 3.35 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। इससे तंग आकर किसान ने लोकायुक्त में शिकायत की थी।

6 माह से बाबू फरियादी को लगवा रहा था चक्कर

फरियादी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निरीक्षक नीलम पटवा की अगुवाई मे टीम ने आज BDA के भ्रष्ट बाबू टी सी दास उर्फ़ तारक चंद दास पिता स्वर्गीय श्री कालीपत दास उम्र 58 वर्ष सहायक ग्रेड 1 निवासी मकान नंबर 10 पंचशील नगर भोपाल क़ो आवेदक से 40000 रूपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”1002023845″]

भोपाल से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews