MP Weather: 9 जनवरी तक बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी, जानें अपने जिले का हाल

MP Weather: 9 जनवरी तक बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी, जानें अपने जिले का हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक साथ कई वेदर सिस्टम एक्टिव होने से मध्य प्रदेश का मौसम (MP Weather Today) एक बार फिर बदल गया है। बुधवार से शुरू हुआ बारिश का दौर जारी है। एमपी मौसम विभाग ने 9 जनवरी तक प्रदेश के कई संभागों के अधिकांश जिलों में बारिश की सम्भावना जताई है। मौसम विभाग के कुछ संभागों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी चेतवानी जारी की है।

मौसम विभाग (MP Weather Department) के अनुसार इस समय पाकिस्तान और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है उधर दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इस कारण अरब सागर से नमी आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 7 जनवरी तक ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, रीवा और सतना संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

ये भी पढ़ें – MP में लॉकडाउन और बाजार बंद पर नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, बोले गृह मंत्री- रहे सचेत

मौसम विभाग (MP Weather Department) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 7 जनवरी को ग्वालियर, चम्बल, इंदौर, उज्जैन, सागर संभाग के जिलों में एवं भोपाल, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सीहोर, रीवा और सतना जिलों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि की सम्भावना है। इन साब जगहों पर 8 जनवरी और 9 जनवरी को भी मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान बताया है। शेष जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

ये भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट पहुंचा PM Modi की सुरक्षा में चूक का मामला, शुक्रवार को हो सकती है सुनवाई

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews
MP Weather: 9 जनवरी तक बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी, जानें अपने जिले का हाल