Hindi News

MPPEB : जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा की Answer Key जारी, जल्द जारी होगा रिजल्ट

Written by:Pooja Khodani
Published:
MPPEB : जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा की Answer Key जारी, जल्द जारी होगा रिजल्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने आखिरकार आज मंगलवार को जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा (MP Jail Prahari Exam) की आंसर की (Answer Key) जारी कर दी है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार एमपीपीईबी की वेबसाइट www.peb.mp.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड (Download) कर सकते है।  इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और परीक्षा की तारीख एंटर करनी होगी।

यह भी पढ़े… MPPEB: बढ़ सकती है एमपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखें, ये है बड़ा कारण

दरअसल, मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ( MPPEB ) ने जुलाई 2020 में राज्य सरकार के जेल विभाग  (Jail department)  में जेल प्रहरी के पदों को भरने के लिए एक विज्ञापन जारी किया था।11 दिसंबर से 24 दिसंबर 2020 (17 दिसंबर छोड़कर) तक आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9.00 बजे से 11.00 बजे तक रखी गई थी, जिसमें छात्रों को सुबह 7 बजे से 8 बजे के बीच रिपोर्ट करना था। वही दूसरी शिफ्ट दोपहर बाद 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक रखी गई थी, जिसमें छात्रों को 12 बजे से 1 बजे के बीच रिपोर्ट करना था।

आंसर की व संशोधित आंसर की जारी करने के बाद MPPEB की ओर से जेल प्रहरी परीक्षा (MP Jail Prahari Bharti 2020)का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल व डॉकुमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रियाओं के चरण चलेंगे।विज्ञापन के मुताबिक़ जेल प्रहरी (महिला/पुरुष) के कुल 282 वैकेंसी को भारी जानी है।

यह भी पढ़े… MPPEB: ग्रुप 2 की भर्ती परीक्षा से पहले हजारों उम्मीदवारों को बड़ा झटका, ये है कारण

ऐसे कर सकते है आंसर की डाउनलोड
एमपी जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा की आंसर की डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को ऊपर दिए लिंकर पर रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और परीक्षा की डेट व शिफ्ट की सूचना भरनी होगी। इसके बाद दाहिने हाथ/नीचे दिख रहे टेक्स को भर कर सब्मिट बटन दबाना होगा।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews