Hindi News

कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मी का निधन, ग्वालियर में ब्लैक फंगस से पहली मौत !

Written by:Atul Saxena
Published:
कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मी का निधन, ग्वालियर में ब्लैक फंगस से पहली मौत !

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर के कंपू थाने में पदस्थ कोरोना संक्रमित (Corona Infection) हवलदार की प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। कोरोना पाजिटिव (Corona Positive) होने के बाद से उसका उपचार अस्पताल में चल रहा था। लेकिन बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद आशंका जताई जा रही है हवलदार को ब्लैक फंगस (Black Fungus) ने चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि अभी ब्लैक फंगस (Black Fungus) से मौत की बात की प्रशासन ने पुष्टि नहीं की है।

कोरोना संक्रमण के बीच आई ब्लैक फंगस (Black Fungus) ने लोगों का तनाव और बढ़ा दिया है।  हालाँकि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि सही समय पर इसका पता चल जाये तो ब्लैक फंगस (Black Fungus)से मौत का ख़तरा टाला जा सकता है।  मध्यप्रदेश सरकार ने भी ब्लैक फंगस (Black Fungus) को लेकर एहतियात बरतने के निर्देश दे दिए हैं।इस बीच ब्लैक फंगस (Black Fungus) से ग्वालियर में एक व्यक्ति की मौत की खबर आ रही है।

ग्वालियर के सिम्स हॉस्पिटल (Simms Hospital) में भर्ती कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पुलिस हवलदार रामकुमार शुक्ला का आज बुधवार को निधन हो गया। उन्हें कोरोना संक्रमण (Corona Infection) होने पर पिछले दिनों पहले सिम्स हॉस्पिटल (Simms Hospital) में भर्ती कराया गया था।  बताया जाता है कि उपचार के दौरान उनकी तबियत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।  मौत के बाद आशंका जताई जा रही है कि हवलदार रामकुमार शुक्ला कोरोना से तो रिकवर हो रहे थे लेकिन उन्हें ब्लैक फंगस (Black Fungus) ने अपनी चपेट में ले लिया।

ये भी पढ़ें – कोरोना से जिंदगी की जंग हारे भाजपा के पूर्व विधायक, पार्टी में शोक लहर

हालाँकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि हवलदार रामकुमार शुक्ला का निधन ब्लैक फंगस (Black Fungus) से ही हुआ है।   सीएमएचओ  डॉ मनीष शर्मा (CMHO Dr Manish Sharma) का कहना है कि सिम्स अस्पताल (Simms Hospital) से बात की जा रही है।  मरीज के डॉक्युमेंट देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अस्पताल के डॉक्टर इसे अभी संदिघ्ध की श्रेणी में मान रहे हैं।

ये भी पढ़ें – कोरोना के घटते आंकड़ों पर मंत्री-विधायक आमने- सामने, पाठक बोले-आप ऐसे तो ना थे भाई साहब

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews