Hindi News

डबरा : ओलावृष्टि से हुआ फसलों का नुकसान, सांत्वना देने पहुँचे भाजपा और कांग्रेस नेता

Written by:Amit Sengar
Published:
डबरा : ओलावृष्टि से हुआ फसलों का नुकसान, सांत्वना देने पहुँचे भाजपा और कांग्रेस नेता

डबरा,सलिल श्रीवास्तव। प्रदेश में बीती दरमियानी रात बारिश के साथ गिरे ओलों ने किसानों को तबाह कर दिया है जिसकी तस्वीरें अब सामने आई है। बारिश के साथ गिरे ओलों ने किसानों की खड़ी फसलों को बर्बाद कर बड़ा नुकसान पहुंचाया है। वहीं अब राजनीतिक पार्टियों के लोग भी किसानों के बीच जाकर उन्हें सांत्वना दे रहे है। पूर्व मंत्री और लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी सुमन ने डबरा अंचल के कई ग्रामों में पहुँचकर किसानों का हाल जाना वह पिछोर क्षेत्र के ग्राम कैथोदा, बाबूपुर, लिधोरा, गतारी, डबरा क्षेत्र के चोमो, सिमरिया, खजूरियाई, खड़वई आदि पहुँची इस दौरान उनके साथ प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

यह भी पढ़े… दमोह : इनकम टैक्स रेड के बाद राय परिवार के मुखिया शंकर राय का आया बयान, देखें वीडियो

इमरती देवी ने किसानों को सांत्वना देते हुए कहा कि भाजपा सरकार आपके साथ है किसानों को उनकी फसल का पूरा मुआवजा मिलेगा सर्वे में कोई लापरवाही हो तो आप मुझे बताये। इस दौरान डबरा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले पिछोर कस्बे क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पहुंचे विधायक सुरेश राजे को किसानों ने रोते हुए अपनी पीड़ा से अवगत कराया और बताया बारिश के साथ गिरे ओलों ने सब कुछ तबाह कर दिया।

यह भी पढ़े…मुरैना : वन विभाग की लापरवाही से अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने 3 महिलाओं को मारी टक्कर,1 की मौत 2 घायल

डबरा विधायक सुरेश राजे ने कहा की यह किसानों पर प्रकृति की दोहरी मार है, और किसानों के साथ मुआवजे के नाम पर छलावा किया जा रहा है क्योंकि पहले भी अभी तक ओलावृष्टि को लेकर किसी भी किसान को मुआवजा नहीं मिला है, और जो शासन द्वारा नंबर दिया गया है वह मेरे द्वारा कई बार लगाया गया पर बंद बताया जा रहा है यह केवल किसानों को गुमराह करने का काम शिवराज सरकार कर रही है।

यह भी पढ़े…कोर्ट के आदेश को हल्के में लेना तहसीलदार के लिए पड़ा भारी, गिरफ्तारी वारंट जारी

वहीं भितरवार अंचल के ग्रामीण क्षेत्रों में बीजेपी सांसद विवेक नारायण शेजवलकर और भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह राठौर, तथा कांग्रेस के पूर्व मंत्री विधायक लाखन सिंह यादव ने ग्रामीण लोगो के बीच पहुँचकर उन्हें शासन से मिलने वाली मदद का भरोसा दिया है आपको बता दे की ओला बृष्टि के बाद खेतों में अब भी बर्फ की परतें जमी हुई है। वहीं जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने स्थानीय एसडीएम व तहसीलदार को सर्वे करने के निर्देश दे दिए हैं जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने भी किसानों का सर्वे कार्य शुरू कर दिया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews