
Dabra News : डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुक्तेश्वर आश्रम के पास स्थित किशोर सीतलानी के गोदाम में काम करने वाले पाती राम कुशवाह उम्र 40 वर्ष की गोदाम में काम करते वक्त चोट लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और गोदाम संचालक किशोर सीतलानी पर हत्या के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। दुकान का नाम मां गौरी मोटर्स के नाम से है।
क्या है पूरा मामला
मृतक के भांजे रिंकू कुशवाह ने गोदाम संचालक पर हत्या के गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पातीराम कुशवाहा रिश्ते में उनके मामा लगते थे। जो कि किशोर सीतलानी के यहां सुबह 9 से 5 बजे तक काम करते थे। लेकिन 5 तारीख को गोदाम मालिक ने उनके मामा को फोन करके दोबारा बुलवाया जिसके बाद गोदाम मालिक किशोर शीतलानी ने उनके मामा के ऊपर कोई भारी चीज गिरा दी। जिससे उनकी सर्वाइकल की हड्डी टूटने के कारण उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। इसके बाद इलाज के दौरान उनकी आज मौत हो गई। साथ ही उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार मालिक से उनके मामा का झगड़ा हो चुका है। रिंकू कुशवाहा ने कहा कि इस मामले में पुलिस भी उनकी कोई मदद नहीं कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”926836649″]
वहीं इस पूरे मामले पर रोशनी डालते हुए डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा का कहना है कि मृतक किसी व्यापारी के यहां मजदूरी करता था। जहां पर काम करते वक्त चोट लगने से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल इस मामले पर कायमी कर ली गई है। और आगे जो भी तथ्य जांच में सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”926836354″]
