Hindi News

नकाबपोश हथियारबंद चोरों ने कॉलोनी में की चोरी, जानकारी के बाद कॉलोनी के लोग दहशत में

Last Updated:

दमोह, आशीष कुमार जैन। दमोह जिले की देहात थाना अंतर्गत एक सुदूर कालोनी में रात के वक्त करीब 2 बजे हथियारों से लेस नकाबपोश चोरों ने धावा बोल दिया। यह चोर यहां पर चोरी के इरादे से आए थे। चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर उसमें चोरी की है। चोर चोरी करते हुए cctv कैमरे में कैद हो गए हैं। मकान से चोरों ने हजारों की चोरी की है।

यह भी पढ़ें – Road Accident: शराब की वजह से हो रहे एक्सीडेंट पर लगाम, ड्रिंक की तो स्टार्ट ही नहीं होगी गाड़ी

वीडियो में देखने से यह पता चल रहा है कि चोर जिस तरह से हथियारों से लेस होकर आए थे, उससे ऐसा लगता है कि चोर लूट के इरादा पाल कर आए थे। क्योंकि cctv फुटेज में कैद हुए 6 चोरो में से एक चोर कट्टा लिए नजर आ रहा है। तो दूसरा चोर कंधे पर बंदूक टांगे हुए दिखाई दे रहा है। वहीं चोरों के द्वारा एक मकान में धावा बोलकर सामान को अस्त व्यस्त कर चोरी कर लिया है।

यह भी पढ़ें – कल जारी हुए 10th 12th Result में जाने कितने बच्चे हुए हैं पास और फेल?

लूट की वारदात की घटना की जानकारी सुबह लगी। जिसके बाद आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की शुरू कर दी है। घटना के बाद कालोनी के लोग दहशत में हैं तथा कालोनी बनाने वाले को सुरक्षा के इंतजाम नहीं करने पर दोष दे रहे है। चोरों ने घर में घुसने के पहले रेकी की। यह साफ साफ़ cctv में कैद वीडियो में देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें – सोडा वाटर पीने वाले हो जाएं सावधान यहां जाने क्यों मना करते हैं एक्सपर्ट

पीड़ित कुमुद कुरेरिया ने बताया कि कार्यालय की छुट्टी होने की वजह से वह कल शाम हटा चले गए थे। सुबह उनके पडोसी विश्वकर्मा जी ने उन्हें बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है लेकिन अभी तक आयी नहीं 2 घंटे बीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि आप घर छोड़कर क्यों गए, आपको घर में रहना चाहिए था। घर के नकद और कुछ गहने ले गए हैं। यहाँ सुरक्षा के कोई इंतेज़ाम नहीं हैं और कॉलोनी चारो तरफ से खुली हुई है।

Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews