Hindi News

Datiya news: नकली शराब पर सरकारी ठप्पे का भांडा फुटा

Published:
Last Updated:
Datiya news: नकली शराब पर सरकारी ठप्पे का भांडा फुटा

दतिया, सत्येन्द्र रावत। नकली शराब बनाकर उसे सरकारी ठप्पे के साथ बाजार में बेचने के कारनामों का खुलासा दतिया के सिविल लाइन थाना और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से किया। अवैध शराब फैक्ट्री पर धरपकड़ के दौरान पुलिस ने पाया कि यहां सिर्फ नकली शराब बनाई नहीं जा रही, बल्कि उस पर सरकारी हॉल मार्क लगा कर उसे बाजार में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। 

यहां भी देखें- Datiyaपहुंचे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने मां पीतांबरा दरबार में लगाई हाजरी

मुखबिर से मिली सूचना के बाद जब पुलिस ने छापेमारी की तो बात पुलिस को झांसी बाईपास रोड मम्मा जू बाग के पास एक घर में नकली शराब पर सरकारी हॉलमार्क दिखाई दिया। इस घर से पुलिस ने नकली शराब सहित शेरा उर्फ प्रमोद गौतम व कुशल गुर्जर को गिरफ्तार किया।

यहां भी देखें- अशोकनगर : सांसद ने किया जिले की बेटियों का सम्मान

एसडीओपी सुमित अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे घटनाक्रम पर बात करते हुए कहा कि आरोपी अवैध शराब की फैक्ट्री में आवकारी विभाग के हॉलमार्क ,रैपर थक्कन, व बोतल प्रयोग कर रहे थे। उंन्होने सन्देह जाहिर करते हुए इस बात पर भी जोर किया यह ढक्कन और रेपर यहां कैसे आए ? इस बात की भी कड़ी जांच की जाएगी।

यहां भी देखें- तेज रफ़्तार ट्रक ने तीन बच्चों को रौंदा, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़, लगाया जाम

कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा, सिविल लाइन थाना प्रभारी भूमिका दुबे, कोतवाली सब स्पेक्टर आकाश संसिया व कोतवाली और सिविल लाइन स्टाफ एक साथ इस घर पर दबिश दी और नकली शराब पर सरकारी हॉल मार्क के काले कारनामे का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। ताकि वह नकली शराब के धंधे से जुड़े हैं और लोगों के बारे में पता कर सके। साथ ही पुलिस लगातार इस तरह की छापेमारी करने की योजना भी बना रही है

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews