Hindi News

सिंध नदी में नहाने गई तीन नाबालिग डूबी, दो की मौत, एक की तलाश जारी

Written by:Harpreet Kaur
Last Updated:

दतिया, सत्येन्द्र रावत। दतिया जिले (Datia District) की सिंध नदी (Sindh River) में नहाने गई 3 नाबालिग डूब गई। जिसमें दो की मौत हो गई और एक अभी भी लापता बताई जा रही है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार गोराघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उचाड़ में सुआटा की मिट्टी की विसर्जन करने गई 3 बालिकाएं सिंध नदी में डूब गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और तीनों का रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया। जिसमें दो लड़कियों के शव बाहर निकाल लिए गये। वहीं एक की खोज अभी भी जारी है।

यह भी पढ़ें…BRBRAITT में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग शुरु, 5 एशियाई देशों के लिये दिया जाएगा टेलीकॉम प्रशिक्षण

गोराघाट थाना प्रभारी कमल गोयल ने बताया कि इनमें दो बालिकाएं बघेल समाज से हैं और एक केवट समाज की है। जिसमें से 17 वर्षीय सीमा बघेल एवं 17 वर्षीय खुशबू केवट के शव बरामद हो चुके हैं। तीसरी वैष्णवी बघेल की तलाश जारी है।

Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews