देवास कलेक्टर बोले-अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त, मुख्यालय पर रहे उपस्थित

देवास कलेक्टर

देवास, सोमेश उपाध्याय। कोरोना (Coronavirus) के चलते देवास कलेक्टर (Dewas Collector) चंद्रमौली शुक्ला ने बड़ा फैसला लिया है। देवास कलेक्टर ने जिले में पदस्थ कोई भी अधिकारी कर्मचारी जो अन्य जिलों से अप डाउन करते हैं, उन्हें मुख्यालय पर रहने के निर्देश दिए । जो अधिकारी कर्मचारी (Government Employees) अवकाश पर है, उनके अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाएं।देवास कलेक्टर के इस फरमान से अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढे… मप्र निकाय चुनाव: शिवराज सिंह चौहान का बड़ा दांव, कलेक्टर्स को दिए यह निर्देश

दरअसल, आज रविवार को देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला (Dewas Collector Chandramouli Shukla) ने कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण के लिए रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक ली और निर्देश दिए कि जिले में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं, प्रभावी नियंत्रण के लिए आस पास के जिलों से आने वाले समस्त व्यक्तियों की प्रवेश सीमा में स्क्रीनिंग चेकप्वाइंट लगाकर की जाए।

देवास कलेक्टर ने निर्देश दिए गए कि लोगों की स्क्रीनिंग के साथ-साथ सेंपलिंग भी की जाए संदिग्ध मिलने पर उन्हें हॉस्पिटल में आइसोलेशन किया जाए।  परिवार के सदस्यों के लिए या अन्य व्यक्तियों के लिए RRT की टीम गठित कर सेंपलिंग बढ़ाने के निर्देश जिला सर्विलेंस अधिकारी को दिए। निजी प्राइवेट अस्पताल (Private Hospital) प्रबंधक को भी नियमित सर्दी, खांसी, जुकाम या कोरोना मरीजों की जांच एवं उपचार के संबंध में जानकारी CMHO को उपलब्ध करानी होगी।

यह भी पढ़े.. निकाय चुनाव 2021: BJP का कांग्रेस को बड़ा झटका- विधायक प्रतिनिधि समेत 12 नेता पार्टी में शामिल

देवास कलेक्टर ने नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस डिपार्टमेंट एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अधिकारियों की संयुक्त टीम होगी। इसी के साथ होटलों, रेस्टोरेंट्स में बैठ कर लोगों को खाना खिलाने के संबंध में रोक रहेगी, उन्हें पार्सल देने के लिए काउंटर बनाना होगा। कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा, पालन ना करने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।  जिले में संचालित जिम को भी बंद किया गया है, उल्लंघन करने पर कार्यवाही होगी।

वही CMHO को निर्देश दिए हैं कि बीमा अस्पताल को 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया जाकर चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाए। बैठक में सीएमएचओ को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल में कोरोना के मरीजों को बेहतर स्वास्थ सेवा मिले, इसके लिए ICU प्रभारी, आइसोलेशन वार्ड प्रभारी नोडल नियुक्त करे जो की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

देवास कलेक्टर ने बैठक में IDSP डाटा मैनेजर, डिस्ट्रिक्ट कोविड एंड कमांड सेंटर प्रभारी को संपूर्ण जानकारी प्रतिदिन पोर्टल पर अपडेट करने एवं रिपोर्टिंग के लिए तत्पर रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। होली (Holi 2021) के त्यौहार में मेरी होली मेरे घर का संदेश दिया जावे कोई भी व्यक्ति बिना कारण घर से बाहर निकलने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।जिले में धारा 144 लागू है जिस का कड़ाई से पालन कराया जावेगा। प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
देवास कलेक्टर बोले-अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त, मुख्यालय पर रहे उपस्थित - MP Breaking News