Dewas News : खुलेआम चल रहा था बड़े स्तर पर जुआ-सट्टा, वीडियो वायरल, पुलिस ने ध्वस्त किया अड्डा

Dewas News : खुलेआम चल रहा था बड़े स्तर पर जुआ-सट्टा, वीडियो वायरल, पुलिस ने ध्वस्त किया अड्डा

देवास,डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के देवास (Dewas) जिले से एक बड़ी खबर आ रही है की औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके में आज जुए (gambling) के अड्डे पर कवरेज करने पहुंचे पत्रकार खुमान सिंह बैस के साथ जुआरियों ने मारपीट कर दी। पुलिस (dewas Police) को घटना की जानकारी मिलते ही कुछ ही देर में मारपीट करने वालों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया।

यह भी पढ़े…MP Transfer : राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले, यहाँ देखें लिस्ट

आपपको बता दें कि जुए के अड्डे का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बड़े स्तर पर जुआ और सट्टा खेलते हुए कई लोग दिखाई दे रहे थे। सोशल मीडिया में वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमें में हलचल मच गई। पुलिस हरकत में आई व शहर के अलग- अलग थाना क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए जुए-सट्टे के अड्डों पर दबिश देकर आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जुआरी और सटोरियों का सड़क पर जुलूस भी निकाला व जमकर धुनाई की। साथ ही इनके अस्थाई अड्डों को बुलडोजर से ध्वस्त भी कर दिया गया।

यह भी पढ़े…लव मैरिज के दुश्मन हैं ये चार ग्रह, जानिए उन्हें शांत करने के उपाय

इस मामले में सीएसपी विवेक सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर अवैध गतिविधियां शराब, जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्यवाही की जाती रहीं हैं। सूचना मिलने पर आज भी ऐसे स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर विवेचना की जा रहीं हैं। साथ ही इनके अस्थाई निर्माणों को भी हटाया गया हैं।

[dgv_vimeo_video id=”706628906″]

यह भी पढ़े…आंख और नींद के लिए ही नहीं वजन के लिए भी नुकसानदायी है मोबाइल फोन, जानिए कैसे

गौरतलब है कि औधोगिक क्षेत्र थाना इलाके में पत्रकार के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं पुलिस कप्तान ने जुए के अड्डे का वीडियो वायरल होने के मामले में सख्ती दिखाते हुए बीट इंचार्ज SI जितेंद्र यादव, ASI पूनमचंद सोलंकी, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम व आरक्षक सुरेश निलंबित कर औधोगिक क्षेत्र थाना टीआई अनिल शर्मा को शोकाज नोटिस जारी किया है।

[dgv_vimeo_video id=”706629093″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews