पेट्रोल पंप पर डकैती डालने से पहले पकड़ में आई गैंग, तीन गिरफ्तार, दो लूट का भी खुलासा

पेट्रोल पंप पर डकैती डालने से पहले पकड़ में आई गैंग, तीन गिरफ्तार, दो लूट का भी खुलासा

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मुरार थाना पुलिस ने एक ऐसी गैंग को पकड़ा है जो पेट्रोल पंप पर डकैती (robbery at petrol pump) डालने की योजना बना रही थी। बदमाशों के कब्जे से पुलिस (Gwalior Police) ने अवैध हथियार, जिंदा राउंड और मोटर साइकिल बरामद की है। गिरफ्तार बदमाशों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। पूछताछ में बदमाशों ने शहर में की दो लूट को भी स्वीकार किया है।

एसपी अमित सांघी (Gwalior SP Amit Sanghi)  ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मुरार पुलिस को बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश बड़ा गाँव में सिद्ध बाबा मंदिर के पास पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाने के लिए छिपे हैं। मुखबिर की सूचना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी फिर उनके निर्देश पर पुलिस ने दबिश की योजना बनाई।

ये भी पढ़ें – CM Shivraj ने किया प्रदेश की जनता को संबोधित, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

पुलिस ने जब मुखबिर के बताये स्थान पर खुरैरी गांव के पास घेराबंदी की तो तीन बदमाश पुलिस की पकड़ में आ गए  जबकि दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। तलाशी में बदमाशों के पास से 315 बोर की 02 अधिया, 315 बोर का 1 कट्टा और 10 जिंदा राउंड बरामद हुए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो मोटर साइकिल भी बरामद की। एसपी ने बताया कि बदमाशों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है।

ये भी पढ़ें – वैक्सीन नहीं तो देवास नगर निगम में प्रवेश नहीं.. कमिश्नर ने जारी किया आदेश..

गैंग के सदस्य भिंड के रहने वाले हैं ये ग्वालियर आकर वारदात करते हैं और फरार हो जाते थे।  इनके खिलाफ मारपीट, लूट जैसे अपराध दर्ज हैं  ये बदमाश 307 के अपराध में भी फरार थे। शुरूआती पूछताछ में बदमाशों ने 2019 में एक मोबाइल लूट की घटना कुबूली है और इसी साल एक चैन स्नेचिंग की कुबूल किया है। मोबाइल और चैन बदमाशों से बरमाद कर ली गई है।  पुलिस बदमाशों का रिमांड लेकर और पूछताछ करेगी, उम्मीद है कि शहर की कुछ और घटनाएं ट्रेस ही जाएं।

[dgv_vimeo_video id=”647317275″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews