Indore News : आखिर स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में क्या है डर की वजह?

Indore News : आखिर स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में क्या है डर की वजह?

इंदौर, आकाश धोलपुरे। कोरोना (Corona) महामारी के दौर में समूचे इंदौर (Indore) जिले को लीड करने वाले स्वास्थ्य महकमे के दफ्तर में अब अधिकारियों व कर्मचारियों को काम करने में डर लगता है। आलम ये है कि यहाँ काम करने वाले अधिकारी कर्मचारी हर समय किसी अनहोनी की शंका के साये में रहते हैं, ऑफिस से वापस घर जाते समय भगवान का शुक्रिया कहकर जाते हैं।

हालांकि, ये डर किसी वायरस के फैल जाने या किसी आसुरी शक्ति का नही है बल्कि जिस भवन में ये लोग काम करते हैं उस भवन के हाल बेहाल होने का है। दरअसल पिछले साल इस भवन की लेखा शाखा में आग लग गई थी और उसके पहले ही भवन के हालात जीर्ण शीर्ण अवस्था में हो चुके थे। वर्तमान में यहां आलम ये है कि सीएमएचओ के बैठने के स्थान पर बारिश में यहां पानी टपक रहा है। ऐसे में भवन की जर्जर हालत पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मरम्मत के लिये संबंधित विभाग को लिखित में भेजा जा चुका है बावजूद इसके अब तक कोई कदम नही उठाया गया है।

ये भी पढ़ें – मित्रता दिवस पर कमलनाथ ने दी सीएम शिवराज को बधाई, लेकिन तंज कसना नहीं भूले 

बता दे कि पूर्व सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने भी शासन को भवन को लेकर प्रस्ताव भी भेजा था लेकिन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया वहीं वर्तमान में हालात ये हो गए हैं कि यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यही वजह है एमटीएच कंपाउंड परिसर में स्थित इस भवन में काम करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को यहां बैठकर काम करने से डर लगने लगा है।

ये भी पढ़ें – अरुण यादव के ट्वीट के बाद सियासी हलचल तेज, शाबाशी पर BJP ने दिग्विजय सिंह को घेरा

https://vimeo.com/581754380

https://vimeo.com/581755256

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews