Indore News – पैकिजिंग फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

Indore News – पैकिजिंग फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  इंदौर (Indore News) के सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र के बजरंग पालिया स्थित बड़े पैमाने पर पैकेजिंग मटेरियल का निर्माण करने वाली फैक्ट्री (Fire In Factory) में शनिवार अलसुबह बड़ी आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की उसकी लपटें दूर दूर तक दिखाई देने लगी। बताया जा रहा है जिस वक्त आग लगी थी उस वक्त फैक्ट्री में करीब 35 कर्मचारी मौजूद थे जिन्हें मौके पर पहुंची फायर पुलिस ने सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया। दमकल की टीम मशक्कत कर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। आगजनी से फैक्ट्री में रखे करोडों रुपए के कच्चे माल का नुकसान प्रारंभिक तौर पर सामने आया है वहीं आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

दरअसल, आगजनी की बड़ी घटना सांवेर थाना क्षेत्र के बजरंग पालिया में इनोप्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री की है। जहां पैकेजिंग मटेरियल का बड़े पैमाने पर निर्माण किया जाता है। शनिवार सुबह 4 बजे के करीब अचानक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यहां पैकेजिंग मटेरियल उत्पादन बनाने का काम किया जाता था बड़ी मात्रा में फैक्ट्री में मौजूद पॉलीथिन और केमिकल के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में रखे केमिकल ने जब आग पकड़ी तो कई धमाके भी हुए। सूचना पर दमकल की करीब 10 गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुट गई।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : नहीं बदले सोने के भाव, चांदी में तेजी, जान लें ताजा भाव

आग बुझाने के दौरान दमकल का एक जवान कृष्णकांत झारिया झुलसने से घायल हो गया जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। सूचना मिलते ही तत्काल दमकल टीम समय पर मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास शुरू किए गए। बता दे कि फैक्ट्री के आसपास और भी कई फैक्ट्रियां हैं उन सभी फैक्ट्री से भी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है। भीषण आग की चपेट में आने के चलते फैक्ट्री में मौजूद और कच्चा मटेरियल पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है जिसकी अनुमानित कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें – मप्र पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, 3 दिन में जानकारी भेजने के निर्देश, अधिकारियों को चेतावनी

फायर पुलिस के बड़े अधिकारियों की मानें तो आग बड़ी है। इसलिए दोपहर तक ही आग पर पूरी से काबू पाया जा सकेगा। फायर एसपी आर.एस. निंगवाल की माने तो आग बुझाने के प्रयास तेजी से जारी है और जल्द ही आग पर पूरी तरह से काबू पाने के प्रयास जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”645470392″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews