Hindi News

जबलपुर : रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त ने पकड़ा, सीमाकंन करने के एवज में किसान से मांगे थे 10 हजार

Written by:Harpreet Kaur
Last Updated:

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। जबलपुर के शहपुरा भिटौनी तहसील कार्यालय में कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त ने पटवारी को पकड़ा है। खेत के सीमांकन करने के एवज में पटवारी सुनील ठाकुर, किसान से दस हजार रूपए की रिश्वत मांग रहा था।

यह भी पढ़ें… Jio को चुनौती देने बेजॉस ने बना ली प्लानिंग, Vi लाएगा डाटा में क्रांति और हो जाएगा सस्ता टैरिफ

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार  शहपुरा भिटौनी तहसील अंर्तगत सुंदरादेही में एक किसान ने अपने खेत का सीमांकन करने का आवेदन दिया था। लेकिन उस हल्के में पदस्थ पटवारी सुनील ठाकुर किसान का काम करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था, पटवारी सुनील ठाकुर ने किसान से सीमांकन के बदले में 10 हजार रूपए की डिमांड कर दी हालांकि किसान ने जब 10 हजार देने में असमर्थता जताई तो पटवारी ने इशारों ही इशारों में उसका काम न करने की बात कह डाली, परेशान किसान ने जबलपुर लोकायुक्त एसपी संजय साहू से इसकी शिकायत की, जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने किसान से मिले सबूतों के बाद रणनीति बनाते हुए गुरुवार को टीम भेजकर कार्रवाई की। लोकायुक्त पुलिस ने शहपुरा भिटौनी तहसील में कार्यालय में किसान से रिश्वत की रकम लेते पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews