Jabalpur News : संस्कारधानी में शर्मसार हुई मानवता, घंटो तक पानी मे भीगती रही बेसहारा बुजुर्ग महिला

Jabalpur News : संस्कारधानी में शर्मसार हुई मानवता, घंटो तक पानी मे भीगती रही बेसहारा बुजुर्ग महिला

जबलपुर, संदीप कुमार। संस्कारधानी में आज मानवता शर्मसार हुई है शहर में एक वृद्ध महिला गीले कपड़े से ही अपने शरीर को ढाक कर सड़क किनारे पड़ी रही, इस बीच कई लोगो ने उस महिला को पानी मे भीगते हुए भी देखा भी पर उसकी मदद करने कोई आगे नही आया, महिला ठंड से कांप रही थी।

यह भी पढ़े… Big Breaking : मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव निरस्त, आयोग ने लिया बड़ा फैसला

हम आपको बता दें कि बीते कई सालों से बेसहारा और असहाय लोगो की मदद करने वाले गरीब नवाज कमेटी संस्था के सदस्य को जैसे ही इस महिला के विषय मे पता चला तो वह लोग मौके पर पहुँच गए उन्होंने उस बुजुर्ग महिला के शरीर से न सिर्फ गीले कपड़े अलग कर उसे सूखे और गर्म कपड़े दिए बल्कि उसे अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल भी लेकर गए।

यह भी पढ़े…नए साल में महाकाल के गर्भगृह में नहीं मिलेगा प्रवेश, जान लीजिये तारीख
[dgv_vimeo_video id=”660679436″]

गरीब नवाज कमेटी के इनायत अली बताते है कि महिला को जिला अस्पताल के कपाउंड में शिफ्ट किया गया है साथ हीं उनके लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई है, इधर हाल के दिनों में जबलपुर कलेक्टर के निर्देश पर सडको पर रहने वाले गरीब-असहाय और बेसहारा लोगो को रेन बसेरा में भेजे जाने की बात कही जा रही थी, पर इस महिला की जो तस्वीर सामने आई है वही जिला प्रशासन के इस दावे पर कई तरह के सवाल खड़े कर रही है कि आखिर कैसे जिला प्रशासन सडको में रहने वालें बेसहारा लोगो को रेन बसेरा भेज रहे है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews