MP स्टूडेंट यूनियन ने रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

MP स्टूडेंट यूनियन ने रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Jabalpur News : जबलपुर की रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी में एमपी स्टूडेंट यूनियन के छात्र संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा काली पट्टी बांधकर जमकर विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया जहां विश्वविद्यालय प्रबंधन पर जमकर आरोप छात्र संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा लगाए गए हैं।

यह है मामला

वही छात्र संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश के 1500000 छात्रों से विगत 5 वर्षों में सभी रीजनल यूनिवर्सिटी के द्वारा छात्र संघ के नाम पर छात्रों से डेढ़ सौ करोड़ रुपए वसूल किए गए लेकिन छात्र संघ चुनाव पूरे मध्यप्रदेश में नहीं किए गए जिसका विरोध करते हुए आज रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी का घेराव करते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन एमपी स्टूडेंट यूनियन के द्वारा किया गया है वही रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी प्रबंधन छात्रों के हित के लिए कार्य नहीं कर रही जहां एलएलबी डिपार्टमेंट की 80 सीटों को घटाकर 60 सीट कर दिया गया।

बता दें कि विश्वविद्यालय में नए कोर्स प्रारंभ नहीं होने से छात्रों के साथ अन्याय विश्वविद्यालय प्रबंधन के द्वारा किया जा रहा है वहीं विश्वविद्यालय प्रबंधन से मांग की गई है कि इस सत्र में छात्र संघ के चुनाव कराए जाएं और अगर चुनाव नहीं होते तो छात्रों से एक छात्र संघ के नाम पर वसूली ना की जाए जिसको लेकर एक ज्ञापन रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलसचिव को सौंपा गया है ।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”841928337″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
MP स्टूडेंट यूनियन ने रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध