Hindi News

MP News: जबलपुर में पंचायत चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया सम्पन्न, इस बात पर कॉंग्रेस नेता ने जताई आपत्ति, जानें  

Published:

जबलपुर, संदीप कुमार। MP News:- राज्य निर्वाचन आयोग (state election commission) के निर्देश पर जबलपुर में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया आज सम्पन्न हुई। पिछड़ा वर्ग आरक्षण के तहत नगर निगम जबलपुर में एक वार्ड जनसंख्या के हिसाब से बढ़ाया जाना था। जिसको की उप जिला निर्वाचन और नगर निगम के अधिकारियों के बीच लॉटरी सिस्टम से पर्ची उठाई गई, जिसमे की शहर के 51 नंबर वार्ड रविन्द्र टैगोर वार्ड को ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। इस वार्ड से महिला एवं पुरूष दोनों ही तरह के प्रत्यशी दावेदारी कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… आ रहा है Motorola Razr 3, स्मार्टफोन दिखने में छोटा लेकिन अंदर से होगा बड़ा, इन कंपनियों को देगा टक्कर    

वही जबलपुर पंचायत चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया के तहत शहपुरा जनपद अध्यक्ष पद अजा महिला, जनपद पाटन अजजा महिला, जनपद पंचायत सिहोरा अनारक्षित मुक्त, मझौली अनारक्षित महिला, जनपद पंचायत जबलपुर अनारक्षित महिला और जनपद पंचायत पनागर अनारक्षित मुक्त रहेगी। इसी तरह से जिला पंचायत सदस्यों का आरक्षण एससी-2 वार्ड क्रमांक 12 महिला, 17 मुक्त, एससी-5 वार्ड क्रमांक 1,2,8 महिला, 7, और 11 मुक्त रहेगा।

यह भी पढ़े… पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, DoPPW ने जारी किया आदेश, फैमिली पेंशन में जून महीने से मिलेगा लाभ

ओबीसी -1 वार्ड क्रमांक 6 महिला के लिए होगा। इसी तरह अनारक्षित-9 वार्ड क्रमांक 3,13,14,15, महिला वार्ड क्रमांक 4,5,9,10 और 16 मुक्त रहेगा। इधर नगर निगम आरक्षण प्रक्रिया में कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेता सत्येंद्र ज्योतिष और टीकाराम कोस्ता ने आपत्ति जताते हुए राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। उनकी आपत्ति है कि आरक्षण प्रक्रिया अपनाने के दौरान राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के सदस्यों को इसकी जानकारी देना होता है पर जबलपुर ने यह नही किया जिस पर कांग्रेस ने जिला निर्वाचन को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews