कटनी,डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा (BJP) ने पूरी ताकत लगा रखी है, एक तरफ बीजेपी प्रचार में जुटी है तो दूसरी तरफ वह नेताओं को अपने पाले में करने में जुटी है, कटनी में बीजेपी ने आज कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है, बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल उपाध्याय वार्ड से निशा मिश्रा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष वी डी शर्मा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
[dgv_vimeo_video id=”727830155″]
यह भी पढ़े…सोनाक्षी सिन्हा के इस लुक ने फैंस को किया हैरान, तस्वीर देख बोले- डरावना
[dgv_vimeo_video id=”727829953″]
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में हो रहा है, जबकि पहला चरण के मतदान 6 जुलाई को हो गया है, अब दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को होना है। इसी बीच चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी निशा मिश्रा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे पहले कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी रहे रूपचंद चिनी चेलानी ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए है।
[dgv_vimeo_video id=”727830413″]





