MP: बागेश्वर धाम का नाम लेकर ठगी करने वाले युवक का खुलासा, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से खोली ठग की पोल, कहा- ऐसे फ्रॉडगिरी करने वालों से रहें दूर

dhirendra shastri

MP: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के एक युवक को बागेश्वर धाम के नाम पर लोगों को ठगने के आरोप में यूपी के मुरादाबाद से पकड़ा गया है। आपको बता दें, पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खुद अपनी कथा के दौरान इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि मेरे नाम पर पैसे देकर किसी के झांसे में न आएं। दरअसल, एक युवक ने बागेश्वर धाम के नाम पर लोगों को ठगा है। युवक ने लोगों को झांसा दिया है कि वह उन्हें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलवा सकता है और उसके जीवन की समस्याओं का समाधान करवा सकता है। इसी के चलते उसने लोगों से हजारों रुपए भी ठग लिए।
[dgv_vimeo_video id=”926781166″]

साथ वाली फोटो का किया गलत इस्तेमाल

इस मामले में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो जोरों शोरों से वायरल हो रहा है यह वीडियो उनके कथा के दौरान मंच का है, वीडियो में वे यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि कुछ लोग मेरा नाम और फोटो इस्तेमाल करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वे लोगों को बता रहे हैं कि मैं उनके साथ हूं और उन्हें पैसे देकर मुझसे आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। यह पूरी तरह से गलत है मैं किसी भी तरह से पैसे नहीं लेता हूं और ना ही मैं किसी को पैसे देने के लिए कहता हूं।

साथ वाली फोटो दिखाकर ठगे हजारों रुपए

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आगे यह भी कहा कि हम बहुत ही सीधे और सरल आदमी है हम सभी के साथ फोटो खिंचवा लेते हैं लेकिन उस फोटो का कुछ लोग गलत फायदा उठा रहे हैं, हमारे साथ वाली फोटो को दूसरे व्यक्ति को दिखाकर इस बात का विश्वास दिलाते हैं कि वह उन्हें हमसे मिलवा सकते हैं और उनकी सारी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं इसके चलते साधे सरल व्यक्ति हजारों रुपए उन फ्रॉड व्यक्ति को दे देते हैं। इतना ही नहीं कुछ व्यक्ति हमारे साथ वाली फोटो दिखाकर इस बात का दावा करते हैं कि वह दिन भर हमारे साथ रहते हैं, हमारे साथ ही एक ही थाली में भोजन करते हैं।

फ्रॉड व्यक्ति के खिलाफ जल्द होगी कार्रवाई

उन्होंने बताया कि आज हमने एक ऐसे ही फ्रॉड आदमी हटा जिले के रहने वाले बृजेंद्र दुबे को पकड़ा है जिसने हमारे नाम और हमारी फोटो का इस्तेमाल करके हजारों रुपए ठगे हैं। उस फ्रॉड व्यक्ति ने लोगों को इस बात का विश्वास दिलाया कि हम आपको गुरुजी से मिलवा देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस फ्रॉड आदमी ने हमारे नाम और हमारा सेवादार और शिष्य बताकर हजारों लोगों से 5-5 हजार रुपए गुमराह कर दिए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह ऐसे लोगों से सावधान रहे और उन्हें पैसे ना दें उन्होंने कहा कि वह जल्दी इस मामले में पुलिस में एफआईआर करेंगे। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जोरों शोरों से वायरल हो रहा है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews