Hindi News

पृथ्वीपुर में पूर्व विधायक अनीता नायक ने झोली फैला कर मांगा बीजेपी के लिए वोट, वीडी शर्मा भी हुए भावुक

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
पृथ्वीपुर में पूर्व विधायक अनीता नायक ने झोली फैला कर मांगा बीजेपी के लिए वोट, वीडी शर्मा भी हुए भावुक

निवाड़ी, मयंक दुबे। पृथ्वीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में बुधवार को पूर्व विधायक अनीता नायक ने बीजेपी प्रत्याशी शिशुपाल यादव के लिए झोली फैला कर वोट मांगा और बीजेपी को जिताने की अपील की। इस मौके पर उपस्थित बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी भावुक हो उठे।

संविधान जलाने के कांग्रेस विधायक के बयान पर भड़की BJP, कड़ी कार्रवाई की मांग

बुधवार को पृथ्वीपुर में महिला सम्मेलन था जिसमें शिरकत करने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा पहुंचे। कार्यक्रम में सबसे पहले वीडी शर्मा ने कन्या पूजन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अनीता नायक मौजूद थीं जिनके पति और भाजपा प्रत्याशी सुनील नायक की 2013 में विधानसभा चुनाव में हत्या कर दी गई थी और हत्या का आरोप पूर्व मंत्री स्वर्गीय बिजेंद्र सिंह राठौड़ और उनके परिजनों पर लगा था। मंच से अनीता नायक ने झोली फैलाकर बीजेपी के लिए वोट मांगा और बोलीं कि बीजेपी के प्रत्याशी शिशुपाल यादव को इस चुनाव में जीत दिलाकर बीजेपी के हाथ मजबूत करें।

इस मौके पर भावुक हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पृथ्वीपुर का चुनाव विकास बनाम आतंक और दहशतगर्दी का हो गया है और भाभी अनीता नायक ने आज झोली फैलाकर बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील की है। वीडी शर्मा ने यह भी कहा कि इसी बुंदेलखंड में इसी पृथ्वीपुर के अंदर किस तरह की गुंडागर्दी थी! किस तरह से आतंक का पर्याय बन गया था बुंदेलखंड! राजा महाराजाओं ने पूरे मध्यप्रदेश और बुन्देलखंड को आतंक का पर्याय बना दिया था। यहां के प्रत्याशी तो दिग्विजय सिंह के इशारे पर काम करने वाले हैं और उनको आज भी दिग्विजय सिंह का ही आशीर्वाद है जो आतंक के पैरोकार हैं। वीडी शर्मा ने लोगों से अपील की कि पृथ्वीपुर में विकास का एक नया इतिहास लिखने के लिए बीजेपी के प्रत्याशी को भारी बहुमत के साथ विजयी बनाये।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews