Hindi News

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री का बड़ा बयान, अलगे साल कैलाश मानसरोवर तक बन जाएगी सड़क

Written by:Harpreet Kaur
Last Updated:
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री का बड़ा बयान, अलगे साल कैलाश मानसरोवर तक बन जाएगी सड़क

रतलाम, मनोज श्रीवास्तव। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Minister Nitin Gadkari) आज रतलाम जिले (Ratlam District) के जावरा (Jaora) पहुंचे। जहां उन्होंने दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री ने 150 की स्पीड से गाड़ी चलाकर हाईवे पर स्पीड ट्रायल भी किया और एक्सप्रेस-वे कि गुणवत्ता पर खुशी जाहिर की। एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि अगले साल कैलाश मानसरोवर तक सड़क का निर्माण हो जाएगा, देश के सभी धर्मो धर्म स्थल नेशनल हाईवे से जुड़ जाएंगे।

यह भी पढ़ें…आखिरकार सांसद के बच्चे के पिता के नाम का हुआ खुलासा ..

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे के बनने से पूरा मालवा समृद्ध बनेगा। उन्होंने अमरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां कि सड़के अच्छी है इसलिए वे समृद्ध है। उन्होंने प्रदेश से गुजरने वाले अटल एक्सप्रेस वे और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे को प्रदेश के लिए उपलब्धि बताया।

प्रदेश में 245 किलोमीटर एक्सप्रेस-वे निर्माण पर 11 हजार 183 करोड़ रुपए का व्यय होगा। प्रदेश में एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह एक्सप्रेस-वे मध्यप्रदेश (MP) के विकास में वरदान सिद्ध होगा। प्रदेश के सीमावर्ती जिले झाबुआ, रतलाम, मंदसौर के साथ उज्जैन, इंदौर भी दिल्ली और मुम्बई से सीधे जुड़ सकेंगे। एक्सप्रेस-वे आसपास के क्षेत्र में आर्थिक विकास गतिविधियों का तेजी से विकास संभव होगा।

यह भी पढ़ें…रायसेन के शासकीय स्कूल में पढ़ाई के जगह बच्चों से करवाई जा रही सफाई, Video Viral

मंत्री ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे भारत माला परियोजना के अंतर्गत देश की राजधानी दिल्ली से देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई को जोड़ने वाली सर्वाधिक महत्वाकांक्षी परियोजना है। कुल 1356 किलोमीटर लंबाई वाले इस मार्ग के निर्माण पर भारत सरकार ने 90 हजार करोड़ रुपए की राशि मंजूर की।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews