Hindi News

रीवा : शासकीय स्कूल में घुसकर दबंग ने शिक्षक को छात्रों के सामने पीटा, मांगी थी 10 हजार की रंगदारी

Written by:Harpreet Kaur
Published:

रीवा, डेस्क रिपोर्ट। मध्‍य प्रदेश के रीवा से शिक्षक की सरेआम पिटाई का मामला सामने आया है, आरोपी ने छात्रों के सामने ही शिक्षक की जमकर पिटाई की, घटना रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के शिवपुरवा चौकी में आने वाले गढ़वा गांव के शासकीय स्कूल की है। मामला रंगदारी से जुड़ा हुआ है, जिसमें रंगदारी मांगने वाला आरोपी स्कूल के अंदर आ पहुंचा और उन्होंने शिक्षक से पैसे मांगे और शिक्षक के इंकार करने पर शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी, रंगदारी न देने पर शिक्षक की स्कूल के अंदर खुलेआम पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। दबंग ने शिक्षक से 10 हजार की रंगदारी मांगी थी, न देने पर दबंग ने राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़वा में पदस्थ शिक्षक की जमकर पिटाई की। शिक्षक के साथ मारपीट का यह वीडियो  इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें…. जबलपुर : दो दिन से पत्थरों के बीच फंसे नंदी को किया गया रेस्क्यू

घटना के बाद स्कूल में सनसनी फैल गई हालांकि छात्रों ने शिक्षक को बचाने की कोशिश की लेकिन दबंग के सामने उनकी एक न चली, घटना शनिवार की बताई जा रही है जिसका वीडियो अब वायरल हुआ है, घटना शासकीय प्री सेकेंडरी स्कूल स्कूल गढ़वा रीवा की है, गढ़वा में ही रहने वाला पीयूष विश्वकर्मा स्कूल पहुंचा और शिक्षक ब्रजभान प्रसाद वर्मा से 10 हजार रंगदारी की मांग करने लगा। शिक्षक के मना करने पर आरोपित ने खचाखच भरे स्कूल में ही शिक्षक को पीटना शुरू कर दिया। फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शिक्षक से पूछताछ की जिसके बाद शिक्षक ने मामला दर्ज करवाया है फिलहाल आरोपी को पुलिस तलाश रही है।

Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews