Hindi News

सीधी : फेसबुक फ्रेंड ने किया नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, कालेज परिसर में दिया घटना को अंजाम

Written by:Harpreet Kaur
Published:
सीधी : फेसबुक फ्रेंड ने किया नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, कालेज परिसर में दिया घटना को अंजाम

सीधी, डेस्क रिपोर्ट। फेसबुक से दोस्ती और फिर नाबालिग छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है आरोपी ने छात्रा के कालेज परिसर में ही रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना सीधी शहर के संजय गांधी कॉलेज की है, रेप करने वाले आरोपी के गिरफ्तारी की बात सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें…. हाई कोर्ट ने कही बड़ी बात – बिना प्रमाण पति को शराबी और व्यभिचारी कहना है क्रूरता

बताया जा रहा है कि आरोपी मोहम्मद रईस मंसूरी ने संजय गांधी कॉलेज सीधी में बीकॉम की छात्रा के साथ दिन दहाड़े दुष्कर्म किया, आरोपी कुस्परी गांव का रहने वाला है। आरोपी ने छात्रा से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की और फिर कॉलेज परिसर में ही रेप किया। जानकारी के मुताबिक, करीब 17 वर्षीय छात्रा घर से पढ़ने के लिए 3 दिन पहले कॉलेज आई थी। यहां आरोपी ने अपनी बातों में फंसाकर उसे पहली बार मिलने कॉलेज के पीछे बुलाया और इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़ित छात्रा बेहोश हो गई। छात्रा की हालत फिलहाल ठीक है।

Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews