Hindi News

VIDEO: मप्र उपचुनाव के बीच उमा भारती का बड़ा बयान- 2024 में लडूंगी चुनाव

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
VIDEO: मप्र उपचुनाव के बीच उमा भारती का बड़ा बयान- 2024 में लडूंगी चुनाव

टीकमगढ़, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश उपचुनाव (MP By-election 2021) से ठीक 4 दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की दिग्गज नेत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने चुनाव लड़ने का बयान देकर सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। उमा भारती का कहना है कि वह आने वाला 2024 का चुनाव (Election 2024) लडेंगी, गंगा किनारे रहेंगी और गंगा के लिये कार्य करेंगी। उमा के इस बयान ने साफ कर दिया है कि वे आगे भी राजनीति में बनी रहेंगी और उनका वनवास खत्म हो गया है। इधर, उमा के बयान ने बीजेपी में हलचल मचा दी है।

यह भी पढ़े.. Bhopal News: भोपाल में कांग्रेस ने 18 नए उप ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा, देखें लिस्ट

दरअसल, सोमवार को मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती टीकमगढ़ की पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव (Tikamgarh’s Prithvipur assembly by-election) का प्रचार करने बृषभानपुरा गांव में एक सभा में पहुंची थी। यहां एक आमसभा को संबोधित करते हुए उमा भारती ने कहा कि मैने कहा था कि में 5 साल चुनाव नही लडूगी। ये पांच साल छोड दो अब वर्ष 2024 में होने वाला चुनाव वह लडेंगी।  गंगा किनारे रहेंगी और गंगा की सेवा करेंगी।

यह भी पढ़े.. MP Panchayat Election : शिवराज सरकार को फटकार, HC ने चुनाव को लेकर दिए यह आदेश

इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा वोट खुद भी डाले और डलवाये भी। इस व्यवस्था को सुनिश्चित करना है कि केन्द्र में भाजपा की सरकार (BJP Government) है और राज्य में भी भाजपा की सरकार है तो पृथ्वीपुर में विधानसभा में भी भाजपा की सरकार होना चाहिये। इस दौरान उन्होंने पृथ्वीपुर विधानसभा उप चुनाव के बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन के समर्थन में जनता से वोट की अपील भी की।उमा के इस बयान ने एमपी की राजनीति (MP Politics) में हलचल मचा दी है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews