Hindi News

कर्मचारियों को होली का तोहफा, 7% DA बढ़ा, एरियर भी मिलेगा, मार्च में बढ़कर आएगी सैलरी

Written by:Pooja Khodani
Published:
कर्मचारियों को होली का तोहफा, 7% DA बढ़ा, एरियर भी मिलेगा, मार्च में बढ़कर आएगी सैलरी

चंडीगढ़, डेस्क रिपोर्ट।6th Pay Commission. होली से पहले हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) सरकार ने छठे वेतन आयोग का लाभ ले रहे सरकारी कर्मचारियों और पांचवें वेतन आयोग के अनुसार पेंशन ले रहे पूर्व कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।यह लाभ पहली जुलाई 2021 से लागू होगा।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 24 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, आज जिलों में बारिश के आसर, जानें हफ्ते का हाल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नए व‍ित्‍त वर्ष 2022-23 का बजट आने से पहले ही हरियाणा सरकार ने छठे वेतन आयोग के कर्मचारियों और पांचवें वेतन आयोग के अनुसार पेंशन ले रहे पूर्व कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 7% का इजाफा किया है।इसी तरह रिटायर्ड कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 56 प्रतिशत का इजाफा किया गया है।अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 189 प्रतिशत से बढ़ाकर 196 प्रतिशत किया गया है।

यह भी पढ़े.. MP Government Jobs 2022: कई पदों पर निकली है भर्तियां, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें अप्लाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पांचवें वेतन आयोग के अनुसार पेंशन ले रहे पूर्व कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 312 प्रतिशत से बढ़ाकर 368 प्रतिशत किया गया है। जुलाई 2021 से जनवरी 2022 तक का एरियर मार्च में दिया जाएगा। वही फरवरी की सैलरी में बढ़ा हुए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) शामिल होकर आएगा। यह बढ़ोतरी की दरें एक जुलाई 2021 से लागू होंगी।वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने इस संबंध में लिखित आदेश जारी कर दिए हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews