Hindi News

कर्मचारियों का जल्द बढ़ेगा महंगाई भत्ता! सैलरी में होगी 20 हजार की बढ़ोतरी, जानें कैसे

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों ( Central Government employees Pensioners) के लिए साल 2022 सौगात के लिए आने वाला है। एक तरफ कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के 3 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है,जिसके बाद कुल डीए 31% से बढ़कर 34% हो जाएगा वही दूसरी तरफ हाउस रेंट अलाउंस में भी 3 प्रतिशत (DA/HRA Hike) का इजाफा हो सकता है, जिसके बाद HRA 27 फीसदी से बढ़कर 30% हो सकता है। डीए बढ़ने से देश के 48 लाख केंद्रीय कर्मचारी और करीब 60 लाख पेंशनर्स लाभन्वित होंगे। वही  31 लाख कर्मचारियों को HRA का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े..MP Weather: 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, 29 जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी, जानें शहर का हाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी सरकार एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है।दिसंबर 2021 में महंगाई दर के आंकड़े के आधार पर कर्मचारियों के DA में 3 फीसदी का इजाफा तय माना जा रहा है। AICPI सितंबर 2021 तक के आंकड़ों के अनुसार DA 32.81% और नवंबर के आंकड़ों के बाद AICPI इंडेक्स 125.7 पर पहुंच गया है,वही दिसंबर के आंकड़े जनवरी 2022 में जारी किए जाएंगे,  ऐसे में 2 या फिर 3 फीसदी डीए का बढ़ना तय है।

अगर दिसंबर 2021 तक CPI(IW) का आंकड़ा 125 तक रहता है तो DA 3% वृद्धि निश्चित है और इसका भुगतान फरवरी 2022 में किया जा सकता है। 3 फीसदी डीए बढ़ने पर कर्मचारियों की सैलरी 20000 रुपये तक बढ़ जायेगी।अगर केन्द्रीय कर्मचारियों का DA 2% या 3% बढ़ता है तो 31 प्रतिशत से बढ़कर 33% या 34% होगा। अगर DA 33% हो जाता है और बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो कर्मचारियों को डीए 5940 रुपए का इजाफा होगा और TA-HRA जोड़ने पर सैलरी 31,136 रुपए हो जाएगी।अगर DA 34 प्रतिशत होता है तो 18,000 रुपए बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों का DA सालाना 6,480 रुपए और 56000 सैलरी वाले का सालाना 20,484 रुपए हो जाएगा।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी! बेसिक सैलरी होगी 26000, समझें पूरा कैलकुलेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के साथ आवास भत्ते में भी बढ़ोतरी हो सकती है, जिसका लाभ करीब 30 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा।अभी केंद्रीय कर्मचारियों को उनकी श्रेणियों के हिसाब से 9 फीसदी, 18 फीसदी और 27 फीसदी की दर से एचआरए मिलता है।डीओपीटी (DoPT) के एग्रीमेंट के अनुसार, जैसे ही डीए 50 फीसदी को पार करेगा, एचआरए 30, 20 और 10 फीसदी हो जाएगा।  अगर 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई तो HRA की दरें 10 फीसदी, 20 फीसदी और 30 फीसदी हो जाएंगी। यानी केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम एचआरए 10 फीसदी हो जाएगा, जिसका कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा फायदा मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews