26 जनवरी से पहले कर्मचारियों को मिलेगी गुड न्यूज! 26000 तक बढ़ सकती है सैलरी

2000 Rupee Note Exchange,

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees ) के लिए खुशखबरी है। 26 जनवरी 2022  गणतंत्र दिवस (26 January 2022) से पहले मोदी सरकार कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्‍टर (Fitment Factor) बढ़ाया जा सकता है, जिसके बाद कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन यानी बेसिक सैलरी बढ़कर 26,000 हो सकती है। वही महंगाई भत्ते में 2 से 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई तो सैलरी में एक बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े.. CM ने स्कूलों को लेकर दिए निर्देश, अधिकारियों से पूछा- कितनी बार हॉस्टलों का दौरा किया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,मोदी सरकार जनवरी 2022 में फिटमेंट फैक्टर पर फैसला लेकर इसे बढ़ा सकती है।वर्तमान में फिटमेंट फैक्टर 2.57 है, लेकिन कर्मचारियों की मांग पर इसे 3.68 तक बढ़ाया जा सकता है।इस संबंध में 26 जनवरी 2022 से पहले कर्मचारी संगठन के साथ सरकार की एक बड़ी बैठक हो सकती है, जिसमें इसे बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है।अगर फिटमेंट फैक्टर 3.68 फीसदी होता है तो 8,000 रुपये की बढ़ोतरी से कर्मचारियों का मूल वेतन बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा यानि 3.68 पर सैलरी 26000X3.68= 95,680 रुपए होगी। इससे पहले आखरी बार फिटमेंट फैक्टर को 2016 में बढ़ाया गया था, जिसमें कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक वेतन 6,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी सरकार (Modi Government) साल 2022 में एक बार फिर केन्द्रीय कर्मचारियों का 2 से 3 प्रतिशत तक महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। AICPI सितंबर 2021 तक के आंकड़ों के अनुसार महंगाई भत्ता 32.81 फीसदी है।वही नवंबर के जारी आंकड़ों के अनुसार, AICPI इंडेक्स 125.7 पर पहुंच गया है, ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2 या फिर 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।अगर 2 फीसदी बढ़ो तो डीए 33% और 3 फीसदी बढ़ा तो 34% डीए हो सकता है, ​हालांकि दिसंबर के आंकड़े आना अभी बाकी है, जो जनवरी 2022 लास्ट में जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़े.. MP में जल्द शुरू होगी 3 हजार करोड़ यह योजना, 80 गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ

माना जा रहा है कि अगर दिसंबर 2021 तक CPI(IW) का आंकड़ा 125 तक रहता है तो DA 2 से 3% वृद्धि निश्चित है और इसका भुगतान जनवरी 2022 में किया जा सकता है।इस फैसले के बाद केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 प्रतिशत से बढ़कर 33% तक हो सकता है। 33% डीए और बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो डीए 5940 रुपए होगा और TA-HRA जोड़ने पर सैलरी 31,136 रुपए हो जाएगी। वही 34 प्रतिशत DA होने पर 18,000 रुपए बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सालाना 6,480 रुपए और 56000 सैलरी वाले का सालाना महंगाई भत्ता 20,484 रुपए हो जाएगा।इससे करीब 1 करोड़ यानि 68 लाख कर्मचारी और 48 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
26 जनवरी से पहले कर्मचारियों को मिलेगी गुड न्यूज! 26000 तक बढ़ सकती है सैलरी