भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री ने थामा इस पार्टी का दामन, लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

बीजेपी

चंडीगढ़,डेस्क रिपोर्ट। पंजाब की राजनीति (Punjab Politics) में उथल-पुथल का दौर जारी है। कांग्रेस के बाद अब भाजपा को पंजाब में बड़ा झटका लगा है। पंजाब के पूर्व मंत्री अनिल जोशी (Anil Joshi) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में शामिल हो गए है। पंजाब के अध्यक्ष सुखबीर बादल की उपस्थिति में जोशी ने शिअद की सदस्यता ली। शिअद ने जोशी को विधानसभा उम्मीदवार भी घोषित किया है।

यह भी पढ़े.. गृह मंत्री की अचानक तबीयत बिगड़ी, ऑक्सीजन लेवल नीचे गिरा, सभी कार्यक्रम रद्द

खास बात ये है कि जोशी के शिअद  (Shiromani Akali Dal) में शामिल होते ही उन्हें पार्टी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बना दिया गया है और जोशी को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये अमृतसर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार भी घोषित किया है ।इस दौरान राजकुमार गुप्ता को पठानकोट की सुजानपुर सीट से अकाली दल का उम्मीदवार घोषित किया गया ।

बता दे कि बीते दिनों पंजाब भाजपा (Punjab BJP) ने पूर्व मंत्री जोशी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छह माह के लिए बीजेपी से निष्कासित कर दिया गया था।इसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने ऐलान किया था वो  20 अगस्त को अपने समर्थकों के साथ शिरोमणि अकाली दल  में शामिल होने जा रहे हैं।जोशी अमृतसर उत्तर से 2007 और 2012 में विधायक निर्वाचित हुये थे, हालांकि 2017 के विधानसभा चुनाव (punjab assembly election) में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था ।

यह भी पढ़े.. MP School: कक्षा 6 से 10वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, खाते में आएगी राशि, निर्देश जारी

अनिल जोशी के अलावा दसूहा से पूर्व भाजपा विधायक सुखजीत कौर शाही, लुधियाना से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके कमल चेतली, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रधान मोहित गुप्ता, पूर्व डिप्टी मेयर रह चुके और पार्टी उपाध्यक्ष आरडी शर्मा ने भी भाजपा छोड़कर सुखबीर सिंह बादल, पूर्व सभासद और बटाला प्रधान रहे सुरिंदर छिंदी, लुधियाना के पूर्व पार्षद मिंटू शर्मा सहित सुजानपुर से पांच बार प्रधान रहे राजकुमार गुप्ता भी अकाली दल में शामिल हुए है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews