Hindi News

कर्मचारियों को तोहफा, मानदेय में 2500 की वृद्धि, अधिसूचना जारी, खाते में आएंगे 15000 रुपए

Written by:Pooja Khodani
Published:
कर्मचारियों को तोहफा, मानदेय में 2500 की वृद्धि, अधिसूचना जारी, खाते में आएंगे 15000 रुपए

शिमला, डेस्क रिपोर्ट। आज अक्षय तृतीया और ईद के मौके पर हिमाचल प्रदेश (Himachal Government) के पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कैबिनेट बैठक से मंजूरी मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने मानदेय (honorarium hike) बढ़ाने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के एक अप्रैल 2022 से पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों को बढ़ा हुआ मानदेय दिया जाएगा।

यह भी पढ़े.. SSC CGL 2021: टियर-1 की Answer Key जारी, 7 मई तक दर्ज करें आपत्ति, ऐसे करें डाउनलोड

दरअसल, बीते दिनों सीएम जयराम ठाकुर ने  पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का मानदेय बढाने का ऐलान किया था, इसके बाद आज अक्षय तृतीय के मौके पर अधिसूचना जारी कर दी गई है, इसके तहत जिला परिषद अध्यक्ष को 15 हजार, उपाध्यक्ष को 10 हजार, जिला परिषद सदस्य छह हजार मानदेय मिलेगा। इसके साथ ही पंचायत समिति अध्यक्ष को 9 हजार, उपाध्यक्ष 6500, पंचायत समिति सदस्य 5500 मानदेय मिलेगा। पंचायत प्रधान को 5500, उप प्रधान 3500, ग्राम पंचायत सदस्य को 300 प्रति बैठक दिया जाएगा।

अधिसूचना के तहत, अब जिला परिषद के अध्यक्ष का मानदेय 12,500 से बढ़ाकर 15,000 रुपए, उपाध्यक्ष का 8,000 से बढ़ाकर 10,000, सदस्य का 5000 से बढ़ाकर 6000, पंचायत समिति अध्यक्ष का 7000 से बढ़ाकर 9000, उपाध्यक्ष का 5000 से बढ़ाकर 6500 रुपए और सदस्य का 4500 से बढ़ाकर 5500 रुपए प्रतिमाह करने को स्वीकृति दी गई है।वही पंचायत प्रधान का मानदेय 4500 से बढ़ाकर 5500 रुपए, उपप्रधान का 3000 से बढ़ाकर 3500 और वार्ड सदस्य का 500 की जगह 600 रुपए प्रतिमाह करने की अनुमति दी।

यह भी पढ़े.. 6.35 लाख पेंशनरों को बड़ी सौगात, 280 करोड़ की राशि जारी, खाते में इतनी बढ़कर आएगी पेंशन

गौरतलब है कि प्रदेश में कुल 12 जिला परिषद अध्यक्ष, 12 जिला परिषद उपाध्यक्ष और 225 जिला परिषद सदस्यों है। प्रदेश में कुल 81 पंचायत समिति सदस्य और 81 ही पंचायत समिति उपाध्यक्ष हैं। पंचायत समितियों सदस्यों की कुल संख्या 1534 है।वही प्रदेश में कुल 3615 पंचायतें है। 3615 प्रधानों के मानदेय में 1000 रुपए की बढ़ोतरी होगी। 3615 उप प्रधानों के मानदेय में 500 रुपए की बढ़ोतरी होनी है। प्रदेश की 3615 पंचायतों में कुल 21,403 वार्ड सदस्य हैं।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews