Hindi News

कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, वेतन में होगी 8.8 प्रतिशत वृद्धि, सैलरी में आएगा उछाल

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, वेतन में होगी 8.8 प्रतिशत वृद्धि, सैलरी में आएगा उछाल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के निजी क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों (Employees) के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही सैलरी में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय कंपनियां इस साल अपने कर्मचारियों के वेतन में औसतन 8.8 प्रतिशत की वृद्धि करने की तैयारी में है, वहीं अगले साल यानी 2022 में वेतन वृद्धि 9.4 प्रतिशत रहेगी। इससे देश के लाखों कर्मचारियों की सैलरी में उछाल आएगा।

यह भी पढ़े.. स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि को मप्र सरकार का तोहफा, विभाग ने जारी किए आदेश

दरअसल, यह दावा एऑन के हाल में जारी 26वें वार्षिक वेतन वृद्धि सर्वे (Aon 26th Annual Salary Increase Survey) में किया गया है, इसके तहत भारतीय कंपनियां इस साल 8.8 प्रतिशत और 2022 में 9.4 प्रतिशत वेतन वृद्धि कर सकती है। इसका कारण 2022 को लेकर ज्यादातर कंपनियां आशान्वित और कॉन्फिडेंट हैं और अगले साल 98.9 प्रतिशत कंपनियां अपने कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करेंगी।

वहीं 2021 में 97.5 प्रतिशत कंपनियों ने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की तैयारी की जा रही है, ऐसे में ज्यादातर कंपनियों का मानना है कि 2021-22 में वेतन वृद्धि 2018-19 के स्तर पर पहुंच जाएगी।एऑन के मानव पूंजी कारोबार में भागीदार रूपंक चौधरी के अनुसार 2020 में वेतन वृद्धि 6.1 प्रतिशत रही थी, 2021 में इसके 8.8 प्रतिशत तथा 2022 में 9.4 प्रतिशत पर पहुंचने की उम्मीद है। यह 2018 और 2019 के पूर्व के स्तर के बराबर होगा, जिससे वित्तीय स्तर और अर्थव्यवस्था में तेजी से मजबूती के संकेत मिले है।

यह भी पढ़े.. MP News : पंचायत सचिव समेत 8 निलंबित, 6 कर्मचारियों को नोटिस, 1 की सेवा समाप्त

इसके अलावा इंडिया सैलरी इनक्रीज सर्वे’ की रिपोर्ट यह कहती है कि 2022 में कंपनियां वापस अच्छी सैलरी देने की ओर लौट सकती हैं। डेटा कंपनी स्टैटिस्टा के मुताबिक सर्वे करने वाली कंपनी एओन ने 1350 कंपनियों के एक सर्वेक्षण के बाद कहा है कि 2022 में औसत वृद्धि 9.4 प्रतिशत रह सकता है।इसमें अलग अलग सेक्टर की कंपनियां शामिल है।

इस सर्वे के तहत टेक्नोलॉजी सेक्टर में 2022 में कर्मचारियों की सैलरी 11.2 प्रतिशत तक बढ़ सकती है, इसके बाद प्रोफेशनल सर्विस देने वाली कंपनियों और ई-कॉमर्स फर्म का नंबर आता है, जो 10.6 प्रतिशत औसत सैलरी बढ़ा सकती हैं। इसी तरह आईटी, लाइफ साइंसेज, फार्मा और कंज्यूमर गुड्स से जुड़ी कंपनियां औसत 9.2 से 9.6 प्रतिशत तक सैलरी बढ़ा सकती हैं, अगर ऐसा होता है तो आने वाले साल में कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़े.. Road Accident : मप्र में भीषण सड़क हादसे में बच्चों समेत 5 की मौत, 2 गंभीर घायल

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews