Hindi News

कर्मचारियों को बड़ी राहत, सरकार ने जारी किया ये बड़ा आदेश, 2 मई तक रहेगा लागू

Written by:Pooja Khodani
Published:
कर्मचारियों को बड़ी राहत, सरकार ने जारी किया ये बड़ा आदेश, 2 मई तक रहेगा लागू

अमरावती, डेस्क रिपोर्ट। आंध्र प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों (Andhra Pradesh government employees) के लिए अच्छी खबर है।रमजान में आंध्र प्रदेश सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला किया है, इसके तहत कर्मचारी अब रमजान के दौरान जल्दी छुट्टी लेकर घर जा सकते है,इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़े.. MP Government Jobs 2022: 800 से ज्यादा अलग अलग पदों पर भर्ती, 18 अप्रैल लास्ट डेट, जल्द करें Apply

आंध्र प्रदेश की वाईएस जगन मोहन रेड्डी सरकार (YS Jagan Mohan Reddy Govt.)ने सभी सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, ठेका कर्मचारी और आउटसोर्सिंग वाले लोगों को रमजान महीने तक ऑफिस से एक घंटा पहले जाने की इजाजत दी है। इसके बाद अब मुस्लिम कर्मचारी रमजान के महीने तक ऑफिस से एक घंटे पहले छुट्टी ले सकते हैं ताकि वे अपने रिचुअल्स को फॉलो कर सके। सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक उन्हें यह छूट 3 अप्रैल से 2 मई तक के लिए दी गई है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर! डीए वृद्धि के साथ इस भत्ते का मिलेगा लाभ, सैलरी में वृद्धि संभव

वही दिल्ली जल बोर्ड ने 24 घंटे में इस तरह के आदेश को वापस ले लिया है।जिसमें रमजान माह में मुस्लिम समुदाय के कर्मचारियों को 2 मई तक रोजाना दो घंटे की छुट्टी देने का फैसला किया गया था। हालांकि जल बोर्ड ने यह आदेश वापस लेने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इससे पहले नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने भी घोषणा की थी कि रमजान के महीने में रोजा रखने वाले उसके सभी मुस्लिम कर्मचारी शाम 4:30 बजे कार्यालय से जा सकते हैं। हालांकि, बाद में यह फैसला वापस ले लिया था।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews