Hindi News

पंजाब का सी एम बनते ही चरणजीत सिंह चन्नी का ऐलान, किसानों पर आई आंच तो मैं अपना गला काट दूंगा

Written by:Harpreet Kaur
Published:
पंजाब का सी एम बनते ही चरणजीत सिंह चन्नी का ऐलान, किसानों पर आई आंच तो मैं अपना गला काट दूंगा

डेस्क रिपोर्ट। पंजाब में मुख्यमंत्री की कमान संभालने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मीडिया से बातचीत करते-करते चरणजीत सिंह चन्नी कई बार भावुक हो गए। चन्नी को नवजोत सिंह सिद्धू संभालते दिखाई दिए। चरणजीत सिंह चन्नी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, हरीश रावत, नवजोत सिंह सिद्धू को धन्यवाद कहा और बोले कि पूरी कांग्रेस ने एक गरीब को सीएम बनाया है। एक वक्त मेरे सिर पर छत नहीं थी और आज मुझे पंजाब की सेवा का मौका मिला है।

उमा भारती के विवादित बोल, ब्यूरोक्रेसी की क्या औकात, हमारी चप्पल उठाती है

चन्नी ने कहा की बिजनेस करने वाले मुझसे दूर रहें, मुझसे मिलने न आये । जो पंजाब की बेहतरी चाहते हैं, वे मेरे साथ रहें। मैं पंजाब के रिक्शा चलाने वालों और आम लोगों का नुमाइंदा हूं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंजाब के नवनिर्वाचित सीएम ने कहा, ‘किसानों के लिए बिजली-पानी मुफ्त मिलनी चाहिए, इसलिए हमारी सरकार किसानों के बड़े बिजली और पानी बिल माफ करेगी। अगर किसी की बिजली कटी है तो हम उसके घर बिजली कनेक्शन बहाल करेंगे। ये पंजाब के आम लोगों की सरकार है, हम भरोसा दिलाते हैं कि किसी के साथ कुछ गलत नहीं होगा।पंजाब में सभी के लिए कानून एक जैसा होगा।’

सुप्रीम कोर्ट : स्कूल खोलने की याचिका खारिज करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने कहा- हम आदेश नहीं दे सकते

चन्नी ने केंद्र सरकार से तीन कृषि कानून वापस लेने की अपील की। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार किसानों की सरकार है। किसानों पर कोई आंच आएगी, तो मैं अपना गला काट कर दे दूंगा।अगर किसान डूबा, तो देश डूब जाएगा, अर्थव्यवस्था डूब जाएगी।चन्नी ने आगे कहा कि किसान खुशहाल होंगे तो ही पंजाब खुशहाल होगा।पंजाब के किसान को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाना चाहिए। चरणजीत सिंह ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के लोगों के लिए अच्छा काम किया है. हम उनके काम को आगे बढ़ाएंगे। पंजाब के नए सीएम ने कहा कि पार्टी सर्वोच्च है। सीएम या कैबिनेट नहीं।पार्टी की विचारधारा के अनुसार काम करेगी सरकार।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews