Lockdown Extended: कोरोना केस बढ़ा रहे चिंता, यहां 16 अगस्त तक बढ़ाया लॉकडाउन

Lockdown

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 28,204 नए मामले सामने आए है और 373 लोगों की कोरोना से मौत हो गई, ऐसे में अब गोवा सरकार (Goa Government) ने 16 अगस्त 2021 तक लॉकडाउन (Lockdown Extended 2021) बढ़ा दिया है।राज्य में पूर्व में जारी आदेश के अनुसार कर्फ़्यू 9 अगस्त को खत्म होने वाला था।

यह भी पढ़े.. Job Alert : सरकार का दबाव आया काम, इंफोसिस देगी युवा इंजीनियर्स को जॉब, निकाली भर्ती

इसके तहत पहले की तरह सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक समारोहों, विवाह और अन्य सभाओं को 100 लोगों या कार्यक्रम स्थल की क्षमता के 50 प्रतिशत के साथ अनुमति होगी। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान भी बंद रहेंगे, हालांकि, गोवा सरकार की मंजूरी से परीक्षाओं की अनुमति दी जाएगी।

बता दे कि रविवार को यहां कोरोना के 69 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,71,883 हो गई।इधर, गोवा से पहले हरियाणा सरकार (Haryana Government) और तमिलनाडु सरकार (Government of Tamil Nadu) ने भी लॉकडाउन बढाया है, हालांकि इसके तहत कई छूट भी दी गई है।

यह भी पढ़े.. कांग्रेस विधायक की धमकी- सत्ता में आए तो बाबू बनाकर रखूंगा, वीडियो वायरल

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews