Sex Racket : स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिनजनक सामान जब्त, कई गिरफ्तार

sex-racket-

देहरादून, डेस्क रिपोर्ट। होली (Holi 2021) से ठीक दो दिन पहले उत्तराखंड (Uttarakhand) के देहरादून में एक सेक्स रैकेट (Sex Racket) का खुलासा हुआ है। यहां पुलिस (Dehradun Police)  ने स्पा सेंटर (Spa Center) की आड़ में चल रहे एक सेक्स रैकेट (Sex Racket) का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक हालत में 2 महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

यह भी पढ़े.. Sex Racket: दूसरे शहरों से बुलाई जाती थी लड़कियां, स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा

दरअसल, डालनवाला कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ओल्ड सर्वे रोड स्थित पटाया यूनीसेक्स सैलून एंड स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट (Sex Racket) चलाया जा रहा है।इसी के आधार पर आज शनिवार देर शाम पुलिस ने  छापेमारी की और  एक पुरुष और दो महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है।हालांकि स्पा सेंटर का मालिक सुशील चौधरी फरार होने में कामयाब हो गया है।

यह भी पढ़े.. MP College Exam 2021: मई-जून में होगी कॉलेज की परीक्षाएं, ऑफलाइन देना होगा पेपर

इस सेक्स रैकेट में शामिल रिसेप्शन पर मौजूद महिला को भी गिरफ्तार किया है।।पकड़े गए व्यक्ति का स्पा सेंटर के रजिस्टर में कोई नाम-पता दाखिल नहीं पाया गया, लेकिन वहां से अश्लील सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक और गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरु कर दी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
Sex Racket : स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिनजनक सामान जब्त, कई गिरफ्तार - MP Breaking News