Hindi News

कोरोना से जिंदगी की जंग हारे भाजपा के पूर्व विधायक, पार्टी में शोक लहर

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
कोरोना से जिंदगी की जंग हारे भाजपा के पूर्व विधायक, पार्टी में शोक लहर

भीलवाड़ा, डेस्क रिपोर्ट। देशभर में नेताओं पर कोरोना (Corona) का कहर जारी है, आए दिन अलग अलग राज्य से नेताओं के निधन की खबरें सामने आ रही है। अब राजस्थान (Rajasthan) के भीलवाड़ा जिले (Bhilwara district) के जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक शिवजी राम मीणा (Former BJP MLA Shivji Ram Meena) का निधन (Passed away) हो गया है।पूर्व विधायक मीणा के निधन के निधन की खबर लगते ही बीजेपी में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़े.. MP College: UG और PG के छात्रों को बड़ी राहत, अब 31 मई तक भर सकते है परीक्षा फॉर्म

जानकारी के अनुसार,  पूर्व विधायक शिवजी राम मीणा बीते दिनों कोरोना की चपेट में आ गए थे, जिसके बाद  उन्हें भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल (Mahatma Gandhi Hospital) में भर्ती करवाया गया था, जहां आज सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।मीणा का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव अमरवासी में  किया गया।शिवजी राम मीणा के परिवार में उनकी पत्नी और दो पुत्र हैं।

यह भी पढ़े.. Petrol Price 2021: मध्य प्रदेश में पेट्र्रोल 102 रुपए के पार, जानें अपने शहर के दाम

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया (Former Chief Minister Vasundhara Raje Scindia) समेत कई दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा है कि जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री शिवजी राम मीणा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका निधन क्षेत्रवासियों और समस्त भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

ऐसा रहा राजनीतिक सफर

  • पूर्व विधायक मीणा जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र (Jahazpur Assembly Constituency) से तीन बार विधायक रहे।
  • दो बार पंचायत समिति प्रधान रहे।
  • बीजेपी से पहले कांग्रेस और जनता दल में भी रहे थे।
  •  खादी बोर्ड में बोर्ड में उप निदेशक रहे ।
  • 1990 जहाजपुर से पहली जनता दल से विधायक चुने गये।
  • कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे नाथूराम मिर्धा के काफी करीबी थे।
  • 1993 में वे कांग्रेस के टिकट पर जहाजपुर विधानसभा से क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे, लेकिन हार गये।
  • 199-94 के बीच बीजेपी का दामन थामा और 1995 में जहाजपुर के प्रधान चुने गये।
  • 2003 और 2008 वे बीजेपी के बैनर तले विधानसभा चुनाव में उतरे।
  • 2014 में वे दूसरी बार जहाजपुर पंचायत समिति के प्रधान बने।
  • 2 साल तक बीजेपी जिलाध्यक्ष भी रहे।

पूर्व विधायक

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews