Hindi News

पूर्व विधायक का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, कांग्रेस में शोक लहर

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
पूर्व विधायक का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, कांग्रेस में शोक लहर

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे से कांग्रेस के पूर्व विधायक (Former Congress MLA) और वरिष्ठ नेता कांती कोली का निधन हो गया है। वह 75 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।उनके निधन की खबर लगते ही पार्टी में शोक लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े.. Electricity: बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, बदलेंगे ट्रांसफार्मर, इन्हें मिलेगी सुविधा

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक कांती कोली (Former MLA Kanti Koli) का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार-शुक्रवार रात के दरमियान उनके आवास पर निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और अन्य सदस्य हैं। कोली पूर्व में ठाणे नगर परिषद में पार्षद निर्वाचित हुए थे।

यह भी पढ़े.. उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, 6 महामंत्री समेत 200 कार्यकर्ताओं का इस्तीफा

इस पद पर एक कार्यकाल के बाद वह 1980 और 1990 के बीच दो बार ठाणे विधानसभा सीट से विधायक रहे।वह अखिल भारतीय कोली समाज, नयी दिल्ली की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष भी रहे।  पूर्व विधायक की मौत की खबर सुनकर कांग्रेस पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे और परिवार को संबल दिया।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews