Hindi News

Fortune Magazine 2021: अदार पूनावाला टॉप-10 में शामिल, जानें किसको मिला पहला स्थान

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
Fortune Magazine 2021: अदार पूनावाला टॉप-10 में शामिल, जानें किसको मिला पहला स्थान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।विश्वभर में प्रतिष्ठित मैगजीन फॉर्च्यून (Fortune) ने दुनिया के 50 Greatest Leaders की लिस्ट जारी की है। इसमें पहला स्थान न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने पाया है वही भारत के सीरम इंस्टीट्यूट (Serum Institute of India) के सीईओ अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) ने भी टॉप-10 में जगह बनाई है।वह टॉप-10 में आने वाले एकमात्र भारतीय हैं।

यह भी पढ़े.. किसान सम्मान निधि योजना: पीएम मोदी ने जारी की 8वीं किस्त, ऐसे करें चेक पैसा आया या नहीं

फॉर्च्यून मैगजीन ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न (New Zealand Prime Minister Jacinda Ardern) को कोरोना महामारी से निपटने के लिए उठाए गए कदमों के लिए सराहा है।वही वैक्सीन (Covshield vaccine) निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले अदार पूनावाला की तारीफ करते हुए लिखा है वैश्विक कोरोना महामारी खत्म करने की दिशा में वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए पहचाना जाता है। पूनावाला भारत के सीरम इंस्टीट्यूट (SII) के प्रमुख हैं, जो भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार, Tauktae तूफान का भी दिख सकता है असर

इतना ही नहीं मैगजीन ने आगे लिखा है कि अब अदार पूनावाला की SII ने COVAX को आने वाले वर्षों में 2 बिलियन वैक्सीन खुराक देने का वादा किया है, जो निम्न और मध्यम आय वाले देशों को वैक्सीन प्रदान करने की एक वैश्विक पहल है वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर कोरोना वैक्सीन के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले mRNA Pioneers और तीसरे नंबर पर PayPal के अध्यक्ष और CEO डैनियल एच शुलमैन (Daniel H Schulman) का नाम है।

 

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !