MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

Road accident : ट्रक-ट्रेलर में जोरदार भिंड़त से भड़की आग, ड्राइवर समेत 3 जिंदा जले, मौत

Road accident : ट्रक-ट्रेलर में जोरदार भिंड़त से भड़की आग, ड्राइवर समेत 3 जिंदा जले, मौत

कानपुर, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के अमौली गांव के पास कानपुर-सागर हाइवे पर भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां शनिवार-रविवार की दरमियान देर रात ट्रक और ट्रेलर वाहन की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि ट्रेलर में आग भड़क गई जिसकी चपेट में ट्रक भी आ गया। जिसमें मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी ट्रक ड्राइवर समेत 3 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं देर रात इस हादसे में जलते वाहनों से हाइवे पर सुबह-सुबह जाम की स्थिति बन गई।

ये भी पढ़ें- MP News: किसने कहा- जब पैसे नहीं थे तो लॉक नहीं करना था कलेक्टर, पढ़े पूरी खबर

बताया जा रहा है कि ये ट्रक छतरपुर से जौ लादकर कानपुर की ओर जा रहा था, वहीं खाली ट्रेलर कानपुर से हमीरपुर की ओर आ रहा था तभी दोनों वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें भयानक आग लग गई, वहीं आग की चपेट में आने से छतरपुर निवासी ट्रक चालक कर्णछेदी (45) और ट्रेलर ड्राइवर व क्लीनर तीनों जिंदा जल गए, जिनकी मौत हो गई। हादसे में छतरपुर निवासी ट्रक क्लीनर अरविंद ने जैसे-तैसे ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई और तत्काल दूसरे वाहनों को रोककर मदद ली और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सजेती पुलिस ने दमकल की मदद से दोनों ट्रकों में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद मृतकों की सूचना उनके परिजनों को दी गई।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews