Sex Racket : होटल से आपत्तिजनक स्थिति में मिली लड़कियां, होटल मालिक पर लगाया गंभीर आरोप

Sex Racket

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ राजधानी दिल्ली  (Delhi) में कोरोना वायरस (Corona virus) का कहर फैल रहा है वहीं पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में बड़े सेक्स रैकेट (Sex racket) का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने एक होटल पर छापा मार 7 कॉल गर्ल (Call Girl) सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

हरिद्वार में कुंभ मेले के साथ ही वहां गैर कानूनी गतिविधियां भी बढ़ गई हैं। इलाक में देह व्यापार गिरोह ((Sex racket)) सक्रिय होने लगे हैं। इसी सिलसिले में हरिद्वार पुलिस ने एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 7 लड़कियों के साथ होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि होटल का मालिक फरार होने में कामयाब रहा।

ये भी देखिये – अब घर बैठे बना सकेंगे लर्निंग License, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

पुलिस को सूचना मिली थी कि चित्रा टॉकीज वाली गली में स्थित एक होटल में संदेहजनक गतिविधियां हो रही है। इसके बाद पुलिस ने योजना बनाकर होटल ऋषभ में छापा मारा और आपत्तिजनक स्थिति में 9 लोगों को गिरफ्तार किया। यहां से पुलिस को शराब तथा अन्य आपत्तिजनक सामान भी मिला है। पुलिस गिरफ्त में आई लड़कियों ने बताया कि होटल मालिक और मैनेजर उनके देह व्यापार कराते थे। लड़कियों का कहना है कि विरोध पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता था। लड़कियों के बयान के बाद अब पुलिस फरार होटल मालिक की तलाश कर रही है।

ये भी देखिये – भारतीय सीमा में घुस आया पाकिस्तानी बच्चा, जवानों ने chocolate खिलाकर वापिस भेजा

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews