Sex Racket 2021: आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती, ग्राहक बन पहुंची थी पुलिस

Sex Racket

रायगढ़, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से सटे राज्य छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) में एक बड़े सेक्स रैकेट (Sex Racket) का खुलासा हुआ है। यहां रायगढ़ जिले (Raigarh District) के बरमकेला (Baramkela) इलाके में पुलिस (Chhattisgarh Police) ने एक सेक्स रैकेट (Sex Racket) का पर्दाफाश किया है और मौके से 5 युवक-युवतियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

यह भी पढ़े.. Sex Racket: पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा, आपत्तिजनक हालत मे कई युवक-युवती गिरफ्तार

दरअसल,  रायगढ़ की कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि सर्किट हाउस क्षेत्र (Circuit House Aera) की एक कॉलोनी (Colony) में सेक्स रैकेट (Sex Racket) चलाया जा रहा है। इसके बाद टीआई कोतवाली ने एसपी संतोष कुमार (Raigarh SP) को इसकी सूचना दी। एसपी संतोष सिंह ने सीएसपी अविनाश सिंह ठाकुर (Raigarh CSP) को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस आधार पर सोमवार देर शाम पुलिस (Raigarh Police) ग्राहक (Costumers) बन पहुंची और एक मकान पर छापा मारा ।पुलिस ने मौके से 3 युवकों के साथ 2 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इतना ही नहीं  पुलिस टीम मौके से 5 मोबाइल (Mobile Phone), 1700 रुपए और आपत्तिजनक सामान जब्त की है।गिरफ्तार किए गए युवक पुसौर इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़े.. CM Helpline: विदिशा कलेक्टर का एक्शन-अधिकारी निलंबित, PHE उपयंत्री पर भी गिरी गाज

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
Sex Racket 2021: आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती, ग्राहक बन पहुंची थी पुलिस - MP Breaking News