मोदी सरकार के फैसले का CM Shivraj ने किया स्वागत, कहा – मूल मंत्र को करेगा साकार

mp shivraj government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मोदी सरकार ने देश में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए नया सहकारी मंत्रालय भी गठित किया है। मोदी सरकार में आज बड़े फेरबदल की संभावना है। इससे पहले नया मंत्रालय सहकार से समृद्धि के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए सहकारी मंत्रालय का सृजन किया गया है। वहीँ प्रदेश की शिवराज सरकार ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया है CM शिवराज ने कहा है कि सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए एक अलग प्रशासनिक कानूनी और नीति ढांचा मुहैया कराए जाने के लिए इस मंत्रालय का सृजन किया गया है।

CM शिवराज ने कहा है कि मैं प्रधानमंत्री मोदी को हृदय से धन्यवाद देता हूँ। उन्होंने ‘सहकार से समृद्धि’ का मंत्र हमें दिया है। सहकारिता के क्षेत्र के विस्तार के लिए एक नया मंत्रालय उन्होंने बनाया है। ‘सहकर नहीं, उद्धार’ के मूलमंत्र को साकार करने में यह विभाग महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) July 7, 2021

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews