MP उपचुनाव : राहुल सिंह लोधी के इस्तीफे से हड़कंप, सामने आया दिग्विजय सिंह-अरुण यादव का बयान

Digvijay singh

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश उपचुनाव (Madhya Pradesh by-election) से ठीक एक हफ्ते पहले दमोह विधानसभा सीट (Damoh Assembly Seat) से कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी (Congress MLA Rahul Singh Lodhi) ने इस्तीफा देकर सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है। 88 से 87 विधायकों पर पहुंची कांग्रेस में लोधी के इस्तीफे के बाद हड़कंप मच गया है। इस्तीफे के बाद भड़की कांग्रेस ने शिवराज सरकार (Shivraj Government) और BJP को आड़े हाथों लेना शुरु कर दिया है।सोशल मीडिया के माध्यम से एक के बाद एक कांग्रेस नेताओं (Congress leaders) की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने ट्वीट कर लिखा है कि मामा के झोले की काली कमाई में एक और विधायक बिका। लगता है भाजपा में असली भाजपाइयों से अधिक बिके हुए ग़द्दार कॉंग्रेसी मामा भर देगा। मुझे उन ईमानदार संघ व भाजपा के कार्यकर्ताओं पर दया आती है जिन्होंने भाजपा को यहाँ तक पहुँचाया। जयंत मलैया (Jayant Malaiya) जी कहॉं हैं?

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव (Arun Yadav) ने ट्वीट कर लिखा है कि शिवराज जी अभी तो 28 में से 25 स्थानो पर आपको जनता के बीच जाने पर जिस विरोध का सामना करना पड़ रहा है,उस संकेत को भी नासमझ कर आप राजनैतिक बेशर्मी की इंतिहा कर रहे है! नैतिक मूल्यों मे गिरने से अभी भी बाज नही आ रहे है,ऐसा न हो कि जनता BJP को जमीन में इतना गाड़ देगी के निकल नही पाओगे

कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा (Narendra Saluja) ने ट्वीट कर लिखा है कि प्रदेश पर 25 उपचुनाव थोपने वाली भाजपा अभी भी बाज नहीं आ रही है , लोकतंत्र की हत्या का खेल , सौदेबाज़ी का खेल अभी भी जारी है। चुनाव में अपनी संभावित हार देखते हुए ख़रीद फ़रोख़्त का खेल फिर शुरू कर दिया है। जनता खुली आँखो से सब देख रही है , चुनाव में करारा जवाब देगी। सलूजा ने अगले ट्वीट में लिखा है कि प्रदेश को देश भर में इतना कलंकित करने के बाद भी इनका पेट नहीं भरा है , अभी भी प्रदेश के मतदाताओं का , जनादेश का अपमान करने में लगे हुए है। इनकी घृणित राजनीति का अगला शिकार जयंत मलैया हुए है। भाजपा अपने ईमानदार-निष्ठावान कार्यकर्ताओं का निरंतर हक़ मारते जा रही है।

वही एमपी कांग्रेस (MP Congress) ने ट्वीट कर लिखा है कि बीजेपी ने एक और विधायक ख़रीदकर बता दिया कि वो 28 में से एक भी सीट नहीं जीत रही है। मध्यप्रदेश की जनता बीजेपी को करारा जवाब देगी। “बीजेपी हटाओ, लोकतंत्र बचाओ”

ग्वालियर चंबल के प्रभारी और कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा (KK Mishra) ने ट्वीट कर लिखा है कि भाजपाई मित्रों,कितने भी हथकंडे अपना लो,ऐसे सभी अक्षम्य कुकृत्य को देश-प्रदेश की जनता अपनी खुली आँखों से देख रही है,एक खरीदी हुई सरकार को बचाने के लिए और कितना गिरोगे!अब तो बेशर्मी भी शर्मा रही है! जनता आपको ऐसा गड्ढे में डालेगी की उठ नहीं पाओगे,राजनैतिक अंत्येष्ठि सुनिश्चित है।

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1320249272139280387

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews