Hindi News

Gold Silver Rate : चांदी में उछाल, सोना मिल रहा पुरानी कीमत पर, ये हैं ताजा रेट

Written by:Atul Saxena
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में जारी उतार चढ़ाव के बीच मंगलवार को गुड रिटर्न्स वेबसाइट ने सोने चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate) जारी की। वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार सुबह सोने की कीमत (Gold Rate) में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। सोना पुराने बंद भाव पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि चांदी की कीमत (Silver Rate) में तेजी देखी गई। चांदी 100 रुपये प्रति किलोग्राम महंगे भाव पर ट्रेंड कर रही है।

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 47,260
मुंबई सराफा बाजार 46,780
कोलकाता सराफा बाजार 47,350
चेन्नई सराफा बाजार 45,380

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 51,560
मुंबई सराफा बाजार 47,780
कोलकाता सराफा बाजार 50,050
चेन्नई सराफा बाजार 49,500

ये भी पढ़ें – MP News: लापरवाही पर शिक्षक समेत 3 निलंबित, 3 कर्मचारियों को नोटिस, 105 पर जुर्माना

चार महानगरों में चांदी का भाव
शहर रुपये प्रति किलो ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 61,500
मुंबई सराफा बाजार 61,500
कोलकाता सराफा बाजार 61,500
चेन्नई सराफा बाजार 65,300
कैरेट का मतलब क्या होता है?
कैरेट, सोने की शुद्धता मापने का अधिकृत पैमाना होता है। जितना ज्यादा कैरेट होगा सोने की शुद्धता उतनी अधिक होगी। यानि बोलचाल की भाषा में सोना उतना ही खरा होगा। सोने की कीमत भी उसकी शुद्धता के हिसाब से ही तय होती है।  24 कैरेट सोना 100 प्रतिशत शुद्ध होता है, ये बहुत नाजुक और नरम होता है इसकी ज्वलेरी बनना मुश्किल होता है इसलिए आमतौर पर ज्वेलरी 18 कैरेट और 22 कैरेट में बनाई जाती है।

ये भी पढ़ें – पीएम मोदी के सामने आज मुख्यमंत्री शिवराज देंगे प्रजेंटेशन, MP के ये मुद्दे रहेंगे शामिल

गौरतलब है कि सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में बदलाव के आधार पर भारत में लोग खरीदारी का मूड बनाते हैं। जब सोना चांदी सस्ते होते हैं तो निवेशक और खरीदार मार्केट पहुँचते हैं लेकिन यदि शादी के लिए या अन्य कोई मांगलिक काम के लिए सोने चांदी की खरीद की जाती है तो फिर बहुत कम लोग रेट देखते हैं।

ये भी पढ़ें – 2022 में इन राशियों पर रहेगी शुक्र की कृपा, प्यार में होंगे भाग्यशाली, जानिए आप हैं इनमें शामिल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews