पेट्रोल-डीज़ल के दामों ने आज फिर छुआ आसमान, नितिन गडकरी ने निकाला कुछ ऐसा समाधान, जाने यहाँ

पेट्रोल-डीज़ल के दामों ने आज फिर छुआ आसमान, नितिन गडकरी ने निकाला कुछ ऐसा समाधान, जाने यहाँ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज यानी बुधवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Petrol -diesel price hike) आसमान छूती नजर आई। कीमतों में बढ़ोतरी विधानसभा चुनाव (assembly elections) के बाद से ही नजर आ रही है, हालांकि इसका कारण  यूक्रेन और रूस के बीच का जंगी माहौल हो सकता है। आज 9वें दिन भारत में आठवीं बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई।  इसी के साथ इनकी कीमत ₹100 से ज्यादा हो चुकी है। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 80 पैसे का इजाफा देखा गया भारत के बड़े शहरों में भी पेट्रोल की कीमत 100 के पार  पर दर्ज की गई।  जहां दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत ₹101.01  प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹92.27 देखी गई।

नितिन गडकरी टोयोटा मिराई से पहुंचे सांसद 

जहाँ एक तरफ ईंधन की कीमत बढ़ रही है, तो वहीं आज केंद्रीय ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गडकरी सांसद  में ग्रीन हाइड्रोजन कार  से आते नजर आया। बता दें कि यह  भारत की पहली कार है, जो हाइड्रोजन से  संचालित होती है। नितिन गडकरी को पार्लियामेंट में हाइड्रोजन कार से ही आते देखा गया। हाल ही में नितिन गडकरी ने भारत में पहली हाइड्रोजन बेस्ड  एडवांस फ्यूल  इलेक्ट्रिक वाहन ” टोयोटा मिराई (TOYOTO Mirai)”  को लॉन्च किया है, उन्होंने हाइड्रोजन पर चलने वाले पावर कार की वीडियो भी साझा की थी।

यह भी पढ़े … Share Market : मजबूती के साथ खुले बाजार, Sensex और Nifty दोनों में तेजी जारी

जाने कार की विशेषता

उन्होंने कहा था कि यह कार हाइड्रोजन एफिशिएंट, इको फ्रेंडली और सस्टैनबल एनर्जी है जो भारत में पर्यावरण को भी बचाने का काम करती है। कार में पूरे टंकी को फूल करने पर  यह कार करीब 600 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है।  जिसकी कीमत करीब ₹2 प्रति किलोमीटर तक पड़ती है और सिर्फ 5 मिनट में ही कार के टंकी को इंधन से भरा जा सकता है। केंद्रीय मंत्री को कार में ड्राइवर के बगल वाली सीट में बैठे देखा गया वहीं कार के खासियत की बात करें तो यह कार सफेद रंग की है, जिसमें हरे रंग का नंबर प्लेट लगा हुआ है और यह इलेक्ट्रिक वाहन की तरह भी काम कर सकती है।

मध्यप्रदेश में कुछ ऐसा रहा ईंधन का कारोबार

बात मध्य प्रदेश की करें तो आज प्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल देखा गया।  हालांकि पिछले दिन के मुकाबले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बदलाव नहीं आया है।  शाजापुर, शिओपुर, शिवपुरी, सीधी सिंगरौली टीकमगढ़, उज्जैन, उमरिया और विदिशा में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 0.81  से लेकर 1.29 के बीच इजाफा हुआ।  राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 112. 46 रुपए  प्रति लीटर तक देखा गया।  पिछले दिन के मुकाबले आज कोई भी बदलाव भोपाल में नहीं देखे गए।  विदिशा में पेट्रोल- डीजल (petrol – diesel) की कीमतों में 1.29 का  इजाफा हुआ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews