Hindi News

MP Board Exam 2025: इस दिन शुरू होगी एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा, टाइम टेबल जारी, यहाँ जानें कब होगा कौन-सा पेपर?

Last Updated:
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी हो चुकी है। 25 फरवरी से एग्जाम शुरू होंगे। पहले हिन्दी का पेपर होगा। 
MP Board Exam 2025: इस दिन शुरू होगी एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा, टाइम टेबल जारी, यहाँ जानें कब होगा कौन-सा पेपर?

MP Board Exam 2025: माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। एग्जाम 25 फरवरी से लेकर 25 मार्च 2025 तक सिंगल शिफ्ट में आयोजित होंगे। छात्रों को प्रत्येक विषय के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। सत्र सुबह 9 बजे शुरू होगा और दोपहर 13 बजे समाप्त होगा।

पहले दिन यानि 25 फरवरी मंगलवार को हिन्दी विषय की परीक्षा होगी। अंतिम दिन गणित का पेपर होगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर टाइम टेबल जारी कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण गाइडलाइंस भी जारी हो चुकी है। प्री-बोर्ड एग्जाम 16 जनवरी से 24 जनवरी 2025 तक चलेगी।

ये रहा पूरा शेड्यूल (MP Board Class 12 Exam Datesheet)

  • 25 फरवरी 2025- हिन्दी
  • 28 फरवरी- अंग्रेजी
  • 1 मार्च 2025- उर्दू/मराठी
  • 4 मार्च- भौतिक शस्त्र/अर्थशास्त्र/एनिमल हस्बैंडरी मिल्क ट्रेड पॉल्ट्रीफ़ार्मिंग एंड फिशरीज/विज्ञान के तत्व/भारतीय कला का इतिहास
  • 5 मार्च- बायोटेक्नोलॉजी/गायन वादन/तबला पंखावज
  • 6 मार्च- ड्रॉइंग एंड डिजाइन
  • 7 मार्च- भूगोल/क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर/स्टिल लाइफ एंड डिजाइन/शरीर रचना करोया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य
  • 8 मार्च- बायलॉजी
  • 10 मार्च- मनोविज्ञान
  • 11 मार्च- इन्फॉर्मैटिक्स प्रैक्टिसेस
  • 12 मार्च- संस्कृत
  • 17 मार्च- रसायन शास्त्र/इतिहास/व्यवसाय अध्ययन/एली ऑफ साइंस एंड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर/ड्रॉइंग एंड पेंटिंग/गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान
  • 19 मार्च- NSQF/शारीरिक शिक्षा
  • 20 मार्च- समाज शास्त्र
  • 22 मार्च- कृषि/होम साइंस (कला समूह)/बुक किपिंग एंड एकाउंटेंसी
  • 24 मार्च- राजनीति शास्त्र
  • 25 मार्च-गणित

छात्र रखें इन बातों का ख्याल (MP Board Exam Guidelines) 

छात्रों को सुबह 8 बजे परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध होना होगा। 15 मिनट पहले यानि सुबह 8:45 बजे एंट्री बंद हो जाएगी। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले यानि सुबह 8:50 बजे उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। वहीं 8:55 बजे प्रश्न पत्र प्राप्त होगा। शिक्षा मंडल जरूरत पड़ने पर बिना किसी पूर्व सूचना के समय और तारीखों में बदलाव कर सकता है। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

MP Board Exam 2025

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews