Hindi News

Weather Alert : हिमाचल सहित इन राज्य में बारिश की संभावना, उत्तरी राज्य में बर्फबारी की आशंका, IMD का अलर्ट

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Weather Alert : हिमाचल सहित इन राज्य में बारिश की संभावना, उत्तरी राज्य में बर्फबारी की आशंका, IMD का अलर्ट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। उत्तरी भारत, पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में एक बार फिर से मौसम (Weather) में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके लिए IMD ने अलर्ट जारी कर दिया है IMD के अलर्ट (IMD Alert) के मुताबिक 2 मार्च तक मौसम की गतिविधियां प्रभावित रह सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 28 फरवरी से 2 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी और 1 और 2 मार्च को उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश (rain) की भविष्यवाणी की है।

इधर जम्मू कश्मीर में भारी बर्फ़बारी के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कहा कि भारी बर्फबारी से प्रभावित सभी आवश्यक सेवाओं को आम जनता की सुविधा के लिए युद्ध स्तर पर बहाल किया जा रहा है। दक्षिण कश्मीर के मैदानी इलाकों में दो से तीन फुट, मध्य कश्मीर में एक से डेढ़ फुट और उत्तरी कश्मीर में छह इंच से एक फुट तक हिमपात हुआ। इसके अलावा, पहाड़ी इलाकों में दो से चार फीट तक हिमपात हुआ, जिससे सामान्य जनजीवन और सेवाएं प्रभावित हुईं है।

Read More : MP College : PG छात्रों के लिए बड़ी खबर, कॉलेज में शुरू होगी नई व्यवस्था, ऐसे मिलेगा लाभ

इधर राजधानी में बादल छाए रहने के बीच न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में तापमान बढ़ना भी शुरू हो गया है। IMD ने कई राज्य में बारिश की संभावना जताई है। बिहार झारखंड, Bengal समेत कई राज्य में आज मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते। झमाझम बारिश के बीच पश्चिमी हिमालय में भी बर्फबारी की संभावना है।

मध्य प्रदेश में गर्मी की दस्तक शुरू हो गए। भोपाल में लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जाएगी। वहीं न्यूनतम तापमान जहां 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आसमान साफ रहेगा। दिन भर धूप खिली रहने की वजह से गर्मी का अनुभव होगा। मौसम विभाग द्वारा हिमाचल, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

उत्तर भारत में आज बारिश का दौर जारी रहेगा। बारिश बर्फबारी की संभावना के बीच कड़ाके की ठंड भी जारी रहेगी। लेह लद्दाख में अधिकतम तापमान जहां 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री सेल्सियस आंका गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 26 फरवरी तक मौसम ऐसे ही बने रहने की उम्मीद जताई गई है। तेज हवाएं चलने के साथ गरज के साथ बारिश की संभावना देखी जा रही है। वहीं से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी।

वहीं पश्चिम विश्व का असर भी बरकरार रहेगा जयपुर सहित राजस्थान के कुछ इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना बनी रहेगी। हालांकि बारिश होने की आशंका नगण्य है। बिहार में दर्जन के साथ बिजली चमकेगी और भी देखी जा सकती है। उत्तर प्रदेश में भी आज गर्मी का एहसास बना रहेगा हालांकि बिहार में बारिश का अनुमान जताया गया है। पटना में तेज बारिश के साथ ही साथ झारखंड के कुछ जिलों में हल्की बूंदा बारी देखने को मिल सकती है। तेज हवाएं चलनी जारी रहेगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews