MP Weather Today : इस हफ्ते सक्रिय होंगे 2 नए सिस्टम, बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेगी गर्म हवा- लू, क्या बारिश होगी? जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Update Today : अप्रैल में फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पहले सप्ताह में 2 वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहे हैं, हालांकि इसका असर प्रदेश पर कम दिखाई देगा। बादल छा सकते है लेकिन बारिश की संभावना कम है, कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। वही तापमान में उतार चढ़ाव का दौर बना रहेगा।इस हफ्ते जबलपुर समेत जिलों में लू का असर रहेगा।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, दो एवं पांच मार्च को दो नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं, जिससे मौसम में बदलाव दिखेगा लेकिन इसके पहले राजस्थान से चलने वाली हवाओं के कारण  6 से 8 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली हवाएं चलेगी, जिससे रात गर्म होगी और दिन का तापमान तेजी से आगे बढ़ेगा।इसके अलावा गुना, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़, अशोकनगर, जबलपुर, मंडला और बालाघाट में अगले 1-2 दिन में हीट वेव का असर देखने को मिलेगी। इस दौरान जबलपुर, नर्मदापुरम, उमरिया और बालाघाट में रातें भी ज्यादा गर्म रहेगी।

क्या कहता है मध्य प्रदेश मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  • वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास चक्रवात के रूप में बना है, उसके साथ एक द्रोणिका भी संबद्ध है। इसके प्रभाव से दक्षिणी हरियाणा पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इसके अतिरिक्त मराठवाड़ा से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है।
  • इन मौसम प्रणालियों का मध्य प्रदेश के मौसम पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है, जिससे फिर मौसम शुष्क और आसमान होने लगा है। इस वजह से सोमवार से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि हवाओं का रुख दक्षिणी बना रहने से पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक बादल बने रह सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews